- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix ने AI फीचर्स...
प्रौद्योगिकी
Infinix ने AI फीचर्स और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया XPAD 30E टैबलेट, जानें कीमत
Tara Tandi
19 Feb 2026 7:20 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Infinix ने आज अपनी Note 60 स्मार्टफोन सीरीज के साथ नया टैबलेट XPAD 30E भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट खास तौर पर स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें AI लर्निंग टूल्स के साथ 11 इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 7000mAh बैटरी दी गई है। डिवाइस MediaTek Helio G80 प्रोसेसर पर चलता है और Android 15 बेस्ड XOS 15 के साथ आता है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जिसे microSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
कीमत की बात करें तो Infinix XPAD 30E के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 रखी गई है, जो करीब 12,900 रुपये के आसपास होती है। टैबलेट Dreamy Blue, Forest Green और Deep Blue कलर ऑप्शन में आता है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक डिवाइस की बिक्री शुरू हो चुकी है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो XPAD 30E में 11 इंच का FHD+ IPS LCD पैनल दिया गया है, जिसमें 440 निट्स ब्राइटनेस और TUV Blue Light सर्टिफिकेशन मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह सर्टिफिकेशन आंखों पर कम असर डालने में मदद करता है। टैबलेट में 120,000 से ज्यादा फ्री एजुकेशनल रिसोर्स दिए गए हैं, जिनमें टेक्स्टबुक आधारित कोर्स और एक्सरसाइज शामिल हैं।
AI फीचर्स की बात करें तो इसमें AI Tutor दिया गया है, जिसमें Photo Solving सपोर्ट मिलता है। यह फीचर चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, इंडोनेशियन, रूसी, उर्दू, स्पेनिश, तुर्की और फिलिपिनो समेत कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। Tap to Ask फिलहाल अंग्रेजी और रूसी में काम करता है। इसके अलावा AI Creation और AI Screen Recognition जैसे फीचर भी शामिल हैं।
परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज eMMC 5.1 टाइप की है। कैमरा डिटेल्स को लेकर कुछ कन्फ्यूजन है, क्योंकि लिस्टिंग में रियर कैमरा के लिए एक जगह 8MP है, जबकि एक अन्य जगह 5MP लिखा हुआ है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो लैंडस्केप वीडियो सपोर्ट करता है। 7000mAh बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE के साथ फिजिकल सिम सपोर्ट, WiFi 5, Bluetooth, 3.5mm जैक और OTG फीचर दिए गए हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





