- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix Hot 70 Pro 5G...
प्रौद्योगिकी
Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
Tara Tandi
25 Aug 2026 5:04 PM IST

x
नई दिल्ली: चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix क नया स्मार्टफोन अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। Infinix Hot 70 Pro 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की कंपनी ने जानकारी दी है। हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट से अलग हो सकते हैं।
भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G को 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। Infinix Hot 70 Pro 5G के लिए Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन के प्रत्येक कलर की अलग विजुअल विशेषता होगी। Infinix Hot 70 Pro 5G के Thermo Orange कलर वाले वेरिएंट का बैक पैनल तापमान के साथ बदलता है। इस स्मार्टफोन का Mirage Green कलर वाला वेरिएंट लो लाइट में बदलता है। इसके Silk Glow Purple वाले वेरिएंट का टेक्सचर मूवमेंट के साथ शिफ्ट होता है। इस स्मार्टफोन के Dive Blue कलर के वेरिएंट में मैट फिनिश है।
Infinix Hot 70 Pro 5G में एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) रियर लाइटिंग सिस्टम दिया गया है। यह कस्टमाइज किया जा सकने वाला मिनी LED डिस्प्ले नोटिफिकेशंस, गेमिंग और चार्जिंग की स्थिति को दिखाने के लिए ब्लिंक करेगा। इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है। Infinix Hot 70 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Infinix Hot 70 Pro 5G में लोकेशन के आधार पर 5,600 mAh या 6,000 mAh की बैटरी है। इसकी बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में पिछले महीने Infinix Note 60 Pro को Frost Silver और Mist Titanium के दो नए कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स के विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया था। Infinix Note 60 Pro के नए कलर्स उन कस्टमर्स के लिए हैं जो मैटेलिक फिनिश को पसंद करते हैं।
Next Story





