- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ₹2000 डिस्काउंट पर...
प्रौद्योगिकी
₹2000 डिस्काउंट पर लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro 5G, जानें ऑफर्स
Tara Tandi
7 Sept 2026 10:50 AM IST

x
नई दिल्ली: Infinix Hot 70 Pro 5G की सेल भारत में आज से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने फोन को 4 सितंबर को मार्केट में पेश किया था। कंपनी के अनुसार यह भारत का पहला फोन है जो रियर में इंटरेक्टिव AMC डिजाइन के साथ आता है। एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब मिलता है जिसमें इंटरेक्टिव इंटरफेस मिलता है। यह देखने में आकर्षक लगता है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। 6000mAh की विशाल बैटरी इसमें लगी है। आइए जानते हैं इसकी सेल और ऑफर्स के बारे में विस्तार से।
Infinix Hot 70 Pro 5G+ Sale Price in India
Infinix Hot 70 Pro 5G+ सेल भारत में आज यानी 7 सितंबर से शुरू होने जा रही है। फोन की सेल दोपहर 12 बजे से लाइव होने जा रही है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है लेकिन सेल के दौरान फोन चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 2000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कई और ऑफर्स हैं जिसमें 1999 रुपये का एक्सेसरी वाउचर भी फ्री दिया जा रहा है। वहीं, यूजर्स को खरीद के साथ Infinix X20 ब्लूटूथ स्पीकर भी जीतने का मौका मिलेगा जिसकी कीमत 3,999 रुपये बताई गई है। फोन को 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदने का ऑप्शन दिया गया है। खरीद के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर उपलब्ध होगा। फोन सिल्क ग्लो पर्पल, डाइव ब्लू, थर्मो ऑरेंज और मिराज ग्रीन जैसे आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है।
Infinix Hot 70 Pro 5G+ Features
Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच बड़ा फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन 910 निट्स तक HBM ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन का खास फीचर रियर में मिलने वाला एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) है। यह इनकमिंग कॉल, मैसेज, चार्जिंग, बैटरी, कैमरा, वीडियो, काउंटडाउन और मौसम से जुड़े अलर्ट के लिए विजुअल इफेक्ट दिखाता है।
प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 5G चिपसेट लगा है जिसके साथ Mali-G57 GPU दिया गया है। कंपनी ने 8GB तक रैम, और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग की है। यह फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड XOS 16 पर चलता है। कंपनी इसके साथ 3 बड़े एंड्रॉयड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।
Hot 70 Pro 5G के रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन के डाइमेंशन 166.85 mm x 79.54 mm x 7.85 mm हैं, और वजन 204 ग्राम है।
Next Story





