- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix Hot 60i 5G...
प्रौद्योगिकी
Infinix Hot 60i 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Tara Tandi
15 Aug 2025 6:02 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का Hot 60i 5G इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity दिया जाएगा। हाल ही में Infinix Hot 60i के 4G कनेक्टिविटी वाले मॉडल को पेश किया गया था।
कंपनी के Hot 60i 5G को 16 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट से इसे चार कलर्स - Shadow Blue, Monsoon Green, Plum Red और Sleek Black में उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मिली है। हाल ही में Infinix ने Hot 60i के 4G वर्जन को बांग्लादेश में पेश किा था। यह कंपनी की Hot 60 सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन है। इसका डिजाइन Hot 50i के समान है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें डुअल-सिम का विकल्प है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15.1 पर चलता है।
Infinix Hot 60i 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर चलेगा। इसमें 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। Infinix का दावा है कि इसके प्राइस सेगमेंट में यह सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और डुअल-LED फ्लैश लाइट के साथ होगा। इसके कैमरा HDR और पैनोरामा मोड के साथ होंगे।
Infinix ने बताया है कि Hot 60i 5G में ब्लूटूथ के जरिए वॉकी-टॉकी कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। पिछले महीने Infinix ने भारत में Hot 60 5G+ को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन ने पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G की जगह ली है। कंपनी के Hot 60 5G+ में गेमिंग के लिए अलग फंक्शंस दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये का है। इसे चार कलर्स - Caramel Glow, Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black में उपलब्ध कराया गया है।
TagsInfinix Hot 60i 5G जल्दभारत लॉन्च6000mAh बैटरीInfinix Hot 60i 5G India launch soon000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





