- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix Hot 60 5G+ की...
प्रौद्योगिकी
Infinix Hot 60 5G+ की भारत में कल से शुरू होगी बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Tara Tandi
17 July 2025 8:02 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix ने पिछले सप्ताह भारत में Hot 60 5G+ को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन ने पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए Hot 50 5G की जगह ली है। इस स्मार्टफोन की कल (17 जुलाई) से देश में बिक्री शुरू की जाएगी। कंपनी के Hot 60 5G+ में गेमिंग के लिए अलग फंक्शंस दिए गए हैं।
Infinix Hot 60 5G+ का प्राइस
इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर गुरुवार को 12 PM से बिक्री शुरू की जाएगी। Hot 60 5G+ के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,499 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसे Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड के जरिए खरीदने पर भी पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को Caramel Glow, Shadow Blue, Tundra Green और Sleek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
Hot 60 5G+ के स्पेसिफिकेशंस
इसमें 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले (720 x 1,600 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7020 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड XOS 15 पर चलता है। Hot 60 5G+ में HyperEngine 5.0 गेमिंग टेक्नोलॉजी और एक अलग XBoost AI गेम मोड को सपोर्ट करता है। इससे गेमर्स को इमर्सिव साउंड और बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस मिलेगा। इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.6 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
इस स्मार्टफोन में में एक कस्टमाइज किया जा सकने वाला 'वन टैप AI बटन' दिया गया है। यह बटन डबल-प्रेस और लॉन्ग-प्रेस फंक्शंस पर कार्य करता है। इसे 30 से अधिक एप्लिकेशंस के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है। इस बटन पर लॉन्ग-प्रेस से बिल्ट-इन AI असिस्टेंट, Folax को एक्टिवेट किया जा सकेगा। इसमें Google का Circle to Search फीचर भी है। इस स्मार्टफोन की 5,160 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Hot 60 5G+ का साइज 166 mm x 76.8 mm x 7.8 mm का है। इसका भार लगभग 193 ग्राम का है।
TagsInfinix Hot 60 5G+ भारतकल शुरू बिक्रीInfinix Hot 60 5G+ Indiasales start tomorrowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





