प्रौद्योगिकी

Infinix GT 50 Pro की भारत में जल्द लॉन्चिंग, जानें संभावित फीचर्स

Tara Tandi
8 Oct 2026 6:21 PM IST
Infinix GT 50 Pro की भारत में जल्द लॉन्चिंग, जानें संभावित फीचर्स
x
नई दिल्ली: चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix का गेमिंग पर फोकस्ड नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Infinix GT 50 Pro में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है। इसके साथ गेमिंग से जुड़ी एक्सेसरीज को भी पेश किया जा सकता है। इस वर्ष अप्रैल में Infinix GT 50 Pro को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट है।
Infinix ने बताया है कि भारत में Infinix GT 50 Pro को इस महीने लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। कंपनी ने Infinix GT 50 Pro के लॉन्च की तिथि का खुलासा करने के लिए एक कैम्पेन शुरू किया है। इसमें Infinix की वेबसाइट पर यूजर्स को क्लिक कर एक मीटर को आगे बढ़ाना होगा। इस पर प्रत्येक क्लिक से संख्या बढ़ जाएगी। Infinix ने बताया है कि यह कम्युनिटी तय टारगेट पर पहुंचने के बाद Infinix GT 50 Pro के लॉन्च की तिथि की जानकारी दी जाएगी।
Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
डुअल SIM वाल इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.59 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 30 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Infinix ने इस स्मार्टफोन के लिए तीन वर्ष के OS अपग्रेड और पांच वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। देश में पिछले महीने Infinix Hot 70 Pro 5G को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है।
Next Story