प्रौद्योगिकी

स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप स्लिक ने बच्चों समेत अन्य यूजर्स का डेटा किया जारी

jantaserishta.com
11 Feb 2023 1:03 PM IST
स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप स्लिक ने बच्चों समेत अन्य यूजर्स का डेटा किया जारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| स्वदेशी सोशल मीडिया ऐप स्लिक ने प्लेटफॉर्म के अन्य यूजर्स के साथ-साथ बच्चों के पर्सनल डेटा को भी वेब पर जारी कर दिया है। टेकक्रंच के अनुसार, यूजर्स के फुल नाम, मोबाइल नंबर्स, बर्थ डेट और प्रोफाइल पिक्चर्स के साथ एक इंटरनल स्लिक डेटाबेस को पासवर्ड के बिना ऑनलाइन जारी कर दिया गया।
इंटरनल डेटाबेस में 153,000 से अधिक स्लिक यूजर्स की एंट्रीज है।
अनएकेडमी के पूर्व कार्यकारी अर्चित नंदा द्वारा पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया स्लिक एंड्रॉइड और आईओएस ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
नंदा क्रिप्टो प्लेटफॉर्म कॉइनमिंट के सह-संस्थापक और सीईओ भी थे।
इस महीने की शुरूआत में, उन्होंने ट्विटर पर घोषणा की, कि स्लिक ने 100,000 डाउनलोड को पार कर लिया है।
टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लाउड डिफेंस एआई के साइबर-सिक्योरिटी रिसर्चर अनुराग सेन ने एक्सपोज्ड स्लिक डेटाबेस पाया।
सेन ने कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम सीईआरटी-इन को भी अलर्ट किया।
स्लिक ने बाद में सामने आ रही परेशानियों को ठीक किया और डेटाबेस अब ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story