- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- भारत का पहला AI...
प्रौद्योगिकी
भारत का पहला AI स्मार्ट चश्मा: ‘Sarvam Kaze’ लॉन्च हुआ
Tara Tandi
17 Feb 2026 7:29 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: भारत के AI स्टार्टअप Sarvam AI ने AI हार्डवेयर सेगमेंट में एंट्री का ऐलान करते हुए अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस (Smart Glasses) Sarvam Kaze को पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस मई 2026 में लॉन्च होगा और इसे भारत में डिजाइन व विकसित किया गया है। India AI Impact Summit के दौरान इस स्मार्ट ग्लास का टीजर जारी किया गया। Sarvam का कहना है कि Kaze उसके इन हाउस AI मॉडल्स पर काम करेगा और AI को स्क्रीन से हटाकर रोजमर्रा की जिंदगी में सीधे इंटीग्रेट करने का प्रयास करेगा।
कंपनी के CEO Pratyush Kumar ने X पर पोस्ट करते हुए Sarvam Kaze की जानकारी शेयर की। उन्होंने एक मिनट का टीजर वीडियो जारी किया, जिसमें ग्लासेस का डिजाइन दिखाया गया। डिवाइस का फॉर्म फैक्टर Meta RayBan जैसे स्मार्ट ग्लासेस से मिलता जुलता नजर आता है और इसमें कैमरा प्लेसमेंट भी दिखाई देता है। Kumar ने यह भी बताया कि इन ग्लासेस को सबसे पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ट्राय किया।
Drop 12/14: Models, products, impact - today something different, very different. Launching Sarvam Kaze, our foray into getting our models into the your hands with our devices - designed and built here in India! pic.twitter.com/8RnqO16Idg
— Pratyush Kumar (@pratykumar) February 17, 2026
Pratyush Kumar के मुताबिक Sarvam Kaze पूरी तरह भारत में डिजाइन और बिल्ट किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टग्लास यूजर की आवाज सुन सकता है, समझ सकता है, जवाब दे सकता है और सामने दिख रहे विजुअल को कैप्चर कर सकता है। Sarvam प्लेटफॉर्म के जरिए डेवलपर्स इसके लिए कस्टम एक्सपीरियंस भी तैयार कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि डिवाइस उसके इन हाउस AI मॉडल्स पर चलेगा।
स्मार्ट ग्लासेस कैटेगरी फिलहाल तेजी से उभर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार Meta ने 2025 में अपने RayBan स्मार्ट ग्लासेस की लाखों यूनिट्स बेची हैं, जबकि Apple के भी इस सेगमेंट में उतरने की अटकलें हैं। ऐसे में Sarvam AI का यह कदम भारतीय AI हार्डवेयर इकोसिस्टम के लिए शुरुआती चरण में एक महत्वपूर्ण एंट्री माना जा सकता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilcsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





