- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- AI में भारत का...
प्रौद्योगिकी
AI में भारत का रिकॉर्ड! बना सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड करने वाला देश
Tara Tandi
26 Feb 2026 7:27 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। AI ऐप डाउनलोड करने में भारत दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। इस मामले में देश ने अमेरिका जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट कहती है कि भारत में डाउनलोड किए जाने वाले AI ऐप्स की संख्या में 207 प्रतिशत का उछाल आया है। ग्लोबल लेवल पर यह सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ता आंकड़ा बताया गया है। दुनियाभर में डाउनलोड होने वाले AI ऐप्स को देखें तो 5 में से 1 ऐप भारत में डाउनलोड होता है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि AI ऐप्स के लिए भारत कितना बड़ा मार्केट बनता जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से इस रिपोर्ट के बारे में।
AI ऐप डाउनलोड करने में भारत सबसे तेजी से बढ़ता बाजार बन गया है। 2025 में देश के अंदर ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड किए गए। Sensor Tower की रिपोर्ट बताती है कि AI अब सिर्फ कंपनियों और एक्सपर्ट्स तक सीमित नहीं रह गया है। अब इसे स्टूडेंट, पेशेवर लोग, और आम आदमी तक भी इस्तेमाल कर रहा है जिसमें इसे प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, फोटो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन और तत्काल जानकारी पाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
भारत में AI के तेजी से बढ़ते प्रचलन का एक कारण इसका फ्री होना भी है। कई ऐप डेवलपर ऐसे हैं जो सीमित समय के लिए AI फीचर्स फ्री दे रहे हैं। यूजर्स के लिए इससे यह प्रयोग करने का बेहतरीन साधन बन रहा है। बीते साल सितम्बर और अक्टूबर के दौरान सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड देखने को मिले। इसमें सबसे ज्यादा चैटबॉट और कंटेंट क्रिएशन प्लेटफॉर्म्स के डाउनलोड शामिल थे। ChatGPT इनमें टॉप ऐप्स में शामिल रहा।
India AI Impact Summit में भी AI को अपनाने का विषय सभी की जुबान पर था। इस दौरान OpenAI के CEO, Sam Altman ने कहा कि भारत में साप्ताहिक ChatGPT यूजर्स की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। डाउनलोड में आया यह उछाल नए प्लेटफॉर्म्स के आ जाने के कारण भी दिखा जिसमें DeepSeek, Grok, और Meta AI भी शामिल हुए। फ्री ऑफर्स में बड़े नाम भी शामिल हैं जिसमें Google भी AI Pro प्लान को Jio बंडल में मुफ्त उपलब्ध करवाती है। इसी तरह Airtel अपने यूजर्स को Perplexity का सब्सक्रिप्शन देती है। OpenAI भी सीमित समय के लिए ChatGPT Go का फ्री एक्सेस देती
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





