प्रौद्योगिकी

औसत मोबाइल स्पीड के मामले में भारत चार स्थान चढ़ा, 60वें पर पहुंचा

jantaserishta.com
17 May 2023 3:01 PM IST
औसत मोबाइल स्पीड के मामले में भारत चार स्थान चढ़ा, 60वें पर पहुंचा
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रिलायंस जियो और एयरटेल की बदौलत 5जी रोल-आउट में तेजी आने से औसत मोबाइल गति के मामले में भारत अप्रैल में चार स्थानों की छलांग लगाकर 60वें स्थान पर पहुंच गया। मार्च में यह 64वें स्थान पर था। बुधवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। नेटवर्क इंटेलिजेंस और कनेक्टिविटी इनसाइट्स प्रदाता ऊकला के अनुसार, भारत में औसत मोबाइल डाउनलोड गति मार्च में 33.30 एमबीपीएस से बढ़कर अप्रैल में 36.35 एमबीपीएस हो गई।
कुल मिलाकर, भारत ने औसत स्थिर ब्रॉडबैंड स्पीड के लिए अपनी वैश्विक रैंकिंग में सुधार दिखाया, जो मार्च में 84वें स्थान से अप्रैल में 83वें स्थान पर पहुंच गया। औसत स्थिर डाउनलोड स्पीड में देश का प्रदर्शन मार्च में 50.71 एमबीपीएस से मामूली वृद्धि के साथ अप्रैल में 51.12 एमबीपीएस हो गया।
औसत मोबाइल स्पीड के मामेल में कतर पहले स्थान पर रहा, जबकि सेनेगल ने 16 स्थानों की छलांग लगाई। ओवरऑल स्थिर औसत स्पीड के मामले में सिंगापुर पहले स्थान पर रहा जबकि बहरीन ने सबसे ज्यादा 14 स्थानों की छलांग लगाई। जनवरी में भारत औसत मोबाइल स्पीड में वैश्विक स्तर पर 69वें स्थान पर था, जबकि फरवरी में भारत 67वें स्थान पर था।
इस बीच, क्वालकॉम रिलायंस जियो के सहयोग से भारत में 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) शुरू कर रहा है। चिप निमार्ता कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो अमोन ने यह बात कही। भारत में 5जी के रोल-आउट के साथ, वैश्विक चिप-निमार्ता ने रिलायंस जियो के साथ मिलिमीटर वेव (एमएमवेब) सहित अपने 5जी एफडब्ल्यूए के माध्यम से 10 करोड़ घरों को तेजी से जोड़ने में मदद करने के अपने प्रयासों को बल दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story