प्रौद्योगिकी

Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन: Vodafone Idea का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, नहीं रहेगा डेली डेटा लिमिट

jantaserishta.com
23 Jun 2021 5:23 PM IST
Jio और Airtel की बढ़ी टेंशन: Vodafone Idea का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, नहीं रहेगा डेली डेटा लिमिट
x

फाइल फोटो 

Vi या Vodafone Idea ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. ये प्रीपेड प्लान बिना किसी डेली डेटा लिमिट के साथ आता है. इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 50GB डेटा दिया जाता है. इस प्रीपेड प्लान को कंपनी ने Airtel और Jio को टक्कर देने के लिए उतारा है.

Vi (Vodafone Idea) के नए प्रीपेड प्लान में 50GB डेटा ऑफर किया जाता है. इस प्लान की कीमत 447 रुपये है. इसकी वैलिडिटी 60 दिन की है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS रोज दिए जाते हैं. इसके अलावा इस प्लान में Vi Movies and TV का एक्सेस भी मिलता है.
इसी तरह का प्लान इससे पहले Airtel और Jio भी उतार चुके हैं. हाल ही में Airtel ने 456 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था. ये प्लान भी बिना किसी डेली डेटा लिमिट के साथ आता है. इसमें यूजर्स को 50GB डेटा दिया जाता है.
Jio भी इस बेनिफिट्स के साथ 447 रुपये में बिना डेली डेटा लिमिट वाले प्लान्स को पेश कर चुका है. इसमें 50GB डेटा बिना किसी डेली डेटा लिमिट के ऑफर किया जाता है. इसके बाद स्पीड घट कर 64Kbps हो जाती है.
Vi के 447 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को OnlyTech ने स्पॉट किया था. ये प्लान Vi के ऐप पर भी लिस्ट कर दिया गया है. Airtel और Jio के बिना किसी डेली डेटा लिमिट वाले प्लान्स को उतारने के बाद उम्मीद की जा रही थी Vi भी इस तरह के प्लान को पेश करेगा.
बिना डेली डेटा लिमिट के साथ सबसे पहले Jio ने प्लान्स पेश किए थे. इसके बाद हाल ही में Airtel ने भी 456 रुपये का प्रीपेड प्लान बिना किसी डेली डेटा लिमिट के साथ पेश किया. ये प्लान भी Jio और Vi के प्लान बेनिफिट्स के जैसा ही है. इसके अलावा इसमें 30 दिन का Amazon Prime Video Mobile Edition का फ्री ट्रायल दिया जाता है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story