- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Jio के इस प्लान में...
प्रौद्योगिकी
Jio के इस प्लान में मिलेगी 14 दिन की ज्यादा वैलिडिटी और रोज 2GB डाटा
Tara Tandi
1 Sept 2024 12:31 PM IST

x
Jio टेक न्यूज़ : जियो अपने यूजर्स को हर कैटेगरी के बेस्ट प्लान ऑफर कर रहा है। वहीं, अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले शानदार प्लान की तलाश में हैं तो 999 वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है। जियो का यह प्लान वोडाफोन-आइडिया के 998 रुपये वाले प्लान को कड़ी टक्कर देता है। वैलिडिटी के मामले में जियो का प्लान वोडाफोन-आइडिया से काफी आगे है। जियो का प्लान वोडाफोन से सिर्फ 1 रुपये महंगा है और इसमें आपको 14 दिन की ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही जियो में आपको खूब 5G डेटा मिलेगा। वैलिडिटी और डेटा के मामले में जियो का प्लान आगे है, लेकिन वोडाफोन-आइडिया अपने प्लान में यूजर्स को पॉपुलर ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस देता है। आइए इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वोडाफोन-आइडिया का 998 रुपये वाला प्लान
कंपनी इस प्लान में 84 दिन की सर्विस वैलिडिटी ऑफर कर रही है। प्लान में इंटरनेट इस्तेमाल के लिए हर दिन 2GB डेटा दिया जा रहा है। प्लान Binge All Night बेनिफिट के साथ आता है। इसमें यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको सोनी लिव का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। यह फ्री सब्सक्रिप्शन 84 दिनों के लिए है। प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट भी मिलते हैं।
रिलायंस जियो का 999 रुपये वाला प्लान
जियो इस प्लान को 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ ऑफर कर रहा है। इस प्लान में आपको इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रही है। इस प्लान में देशभर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। प्लान में आपको जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। ध्यान रहे कि कंपनी इस प्लान में जियो सिनेमा प्रीमियम का फ्री एक्सेस नहीं दे रही है।
TagsJio प्लान मिलेगी 14 दिनज्यादा वैलिडिटीरोज 2GB डाटाJio plan will get 14 daysmore validity2GB data dailyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





