- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- इस महीने में लोगों ने...
x
जानें पूरी डिटेल
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देशभर में वाहनों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यात्री वाहन के साथ ही दो पहिया वाहन, कमर्शियल वाहन सहित सभी सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सियाम के मुताबिक मई 2023 के दौरान कितने वाहनों की बिक्री हुई है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स की ओर से मई महीने में कुल वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक मई महीने में कुल 1808686 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक मई 2022 के दौरान देशभर में कुल 1532861 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक मई 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 334247 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि मई 2022 के दौरान यह संख्या 251051 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में मई 2023 के दौरान मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 989120, स्कूटर की बिक्री 446593 और मोपेड की बिक्री 35837 यूनिट्स रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 48732 यूनिट्स का रहा।
सियाम के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि जानकारी के मुताबिक मई 2023 के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 13.5 फीसदी की ग्रोथ रही। दो पहिया वाहनों की बिक्री में 17.4 फीसदी की बढ़त पिछले साल के मुकाबले देखने को मिली और तिपहिया वाहनों की बिक्री मई महीने में 70.4 फीसदी बढ़ी।
रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में मई 2023 के दौरान कुल 345567 यूनिट्स यात्री वाहनों का प्रोडक्शन हुआ, जबकि साल 2022 के दौरान मई महीने में 296841 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। मई 2023 के दौरान 1706654 दो पहिया वाहनों को बनाया गया था जबकि मई 2022 के दौरान यह आंकड़ा 1608914 यूनिट्स का था। वहीं मई 2023 के दौरान कुल 71649 यूनिट्स तिपहिया वाहनों को बनाया गया है।
Next Story