प्रौद्योगिकी

IIT मद्रास का Generative AI कोर्स: बिजनेस AI टूल सीखने का मौका

Tara Tandi
19 Feb 2026 7:56 PM IST
IIT मद्रास का Generative AI कोर्स: बिजनेस AI टूल सीखने का मौका
x
Technology टेक्नोलॉजी: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IITM) की ओर से बिजनेस AI टूल सीखने का सुनहरा मौका दिया जा रहा है जिसमें आपके पास पूर्व अनुभव होना भी अनिवार्य नहीं है। जी हां, IITM के प्रवर्तक (Pravartak) की ओर से बिजनेस के लिए Generative AI और Agentic AI टूल्स सीखने का मौका दिया जा रहा है। IITM Pravartak ने जेनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई लर्निंग के लिए पांच महीने का एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम Emeritus के साथ भागीदारी में पेश किया गया है जो 5 महीने का ऑनलाइन प्रोग्राम है।
IITM के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा फंडेड टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब Pravartak की ओर से बिजनेस के लिए Generative AI और Agentic AI टूल सीखने का मौका दिया जा रहा है। 5 महीने का ऑनलाइन कोर्स बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए खासतौर पर लॉन्च किया गया है जिसमें उन्हें बिजनेस के लिए AI का प्रैक्टिकल इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा। सबसे बड़ी बात है कि इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए आवेदनकर्ता के पास प्रोग्रामिंग या पूर्व टेक्निकल अनुभव होना भी अनिवार्य नहीं है। बिजनेस AI सीखने का यह सुनहरा मौका है।
यह कोर्स बिजनेस एग्जिक्यूटिव, मैनेजर्स, कंसल्टेंट, एंत्रप्रिन्योर्स, और फंक्शनल लीडर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। कोई भी पेशेवर जो स्ट्रेट्जी, ऑपरेशन, मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करता है, इसे सीख सकता है। प्रोग्राम में 20 से ज्यादा हैंड्स ऑन प्रोजेक्ट्स को शामिल किया गया है। इसमें AI के 25 से ज्यादा बिजनेस फोकस्ड इस्तेमाल सिखाए जाएंगे।
Generative AI और Agentic AI टूल सीखने के लिए इच्छुक कैंडिडेट प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता के लिए आवेदक का ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर होना जरूरी है। साथ ही कम से कम पांच साल तक काम करने का अनुभव होना आवेदक के लिए अनिवार्य रूप से मांगा गया है।
आवेदन की तिथि
IITM Pravartak के Generative AI और Agentic AI टूल लर्निंग प्रोग्राम में अगर आप 19 फरवरी तक आवेदन करते हैं तो 8000 रुपये का एनरोलमेंट बेनिफिट पा सकते हैं। इसके लिए https://iitmpravartak.emeritus.org/professional-certificate-programme-in-agentic-ai-and-applications लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
कोर्स शुरू होने की तिथि
कोर्स 31 मार्च 2026 को शुरू होगा। कोर्स के लिए फीस लगभग ₹1,17,000 + GST बताई गई है। कोर्स की अवधि 5 महीने की बताई गई है जिसमें प्रति सप्ताह 8 से 10 घंटे का समय स्टूडेंट्स को देना होगा। कोर्स ऑनलाइन रहेगा।
Next Story