प्रौद्योगिकी

Hyundai's की पॉपुलर SUV की डिमांड कम, वेन्यू-एक्सटर ने मारी बाजी

Ratna Netam
10 July 2026 4:46 PM IST
Hyundais की पॉपुलर SUV की डिमांड कम, वेन्यू-एक्सटर ने मारी बाजी
x

technological प्रौद्योगिकीय : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे समय से मजबूत पकड़ बनाए रखने वाली हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री में जून 2026 में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी देश की टॉप सेलिंग कार कंपनियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले हुंडई को टाटा मोटर्स और अब महिंद्रा से कड़ी टक्कर मिली है। कंपनी की बिक्री में कमी की सबसे बड़ी वजह उसकी सबसे लोकप्रिय SUV हुंडई क्रेटा की घटती मांग को माना जा रहा है।

क्रेटा लंबे समय से हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, लेकिन जून महीने में इसकी बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जून में क्रेटा की बिक्री घटकर 7,168 यूनिट रह गई, जिसके कारण यह कंपनी की सेल्स में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। इतना ही नहीं, देश की टॉप-25 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में भी क्रेटा जगह नहीं बना पाई।

जनवरी-जून में फिर भी क्रेटा रही नंबर-1

हालांकि, साल 2026 के पहले छह महीनों यानी जनवरी से जून तक की बिक्री पर नजर डालें तो क्रेटा अभी भी हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। इस दौरान क्रेटा की कुल 91,509 यूनिट बिक्री हुई।

जनवरी में क्रेटा की 17,921 यूनिट, फरवरी में 17,938 यूनिट, मार्च में 17,838 यूनिट, अप्रैल में 15,291 यूनिट, मई में 15,235 यूनिट और जून में 7,168 यूनिट बिकीं।

वहीं, हुंडई की दूसरी लोकप्रिय SUV वेन्यू की जनवरी से जून तक कुल 69,082 यूनिट बिक्री हुई। जनवरी में 12,413 यूनिट, फरवरी में 10,494 यूनिट, मार्च में 11,147 यूनिट, अप्रैल में 12,420 यूनिट, मई में 11,714 यूनिट और जून में 10,776 यूनिट बिकीं।

हुंडई एक्सटर की बात करें तो जनवरी से जून के बीच इसकी कुल 39,262 यूनिट बिक्री हुई। जनवरी में 5,621 यूनिट, फरवरी में 4,200 यूनिट, मार्च में 6,478 यूनिट, अप्रैल में 8,096 यूनिट, मई में 6,595 यूनिट और जून में 8,154 यूनिट बिकीं।

नए मॉडल की लॉन्चिंग से कम हुई मांग

ऑटो सेक्टर के जानकारों का मानना है कि क्रेटा की बिक्री में गिरावट के पीछे इसके नए मॉडल की संभावित लॉन्चिंग भी एक बड़ी वजह हो सकती है। ग्राहक अक्सर नए अपडेटेड मॉडल का इंतजार करते हैं, जिसके चलते मौजूदा मॉडल की बिक्री प्रभावित होती है।

क्रेटा अपने सेगमेंट में मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस और होंडा एलिवेट जैसी SUV को टक्कर देती है। भारतीय बाजार में यह मिड-साइज SUV सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल रही है।

जुलाई में क्रेटा पर 1 लाख रुपये तक का ऑफर

बिक्री बढ़ाने के लिए हुंडई इस महीने क्रेटा पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी पेट्रोल मॉडल पर 1 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है, जबकि डीजल मॉडल पर 10 हजार रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं।

यह ऑफर हुंडई की ओर से जुलाई महीने में किसी भी मॉडल पर दिया जाने वाला सबसे बड़ा डिस्काउंट बताया जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने क्रेटा की कीमत में 1.08 प्रतिशत यानी करीब 12,800 रुपये तक की बढ़ोतरी भी की थी। इसके अलावा क्रेटा के N8 DCT वैरिएंट को बंद कर दिया गया है।

अब देखना होगा कि नए मॉडल की एंट्री और आकर्षक ऑफर्स के दम पर हुंडई क्रेटा एक बार फिर बिक्री में अपनी पुरानी रफ्तार हासिल कर पाती है या नहीं।

Next Story