- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Indian बाजार में जल्द...

technological प्रौद्योगिकीय : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए हुंडई मोटर्स ने एक बड़ा रोडमैप तैयार किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह साल 2030 तक भारत में कुल 26 नए मॉडल लॉन्च करेगी। इनमें पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक—चारों तरह की तकनीक वाली गाड़ियां शामिल होंगी।
कंपनी का मुख्य फोकस आने वाले वर्षों में SUV सेगमेंट पर रहने वाला है, जो भारतीय ग्राहकों के बीच लगातार सबसे लोकप्रिय बना हुआ है। इसी रणनीति के तहत हुंडई 2027 तक चार नई SUV मॉडल बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।इन नए मॉडलों में आधुनिक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और नई तकनीक देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है।
हुंडई की इस योजना की खास बात यह है कि कंपनी पहली बार ऑफ-रोड SUV सेगमेंट में भी कदम रखने जा रही है। इसके अलावा, कंपनी MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) सेगमेंट में भी अपनी नई पेशकश लाने की तैयारी कर रही है, जिससे फैमिली और कमर्शियल दोनों तरह के ग्राहकों को विकल्प मिल सकें।ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत में SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए हुंडई का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में कंपनी का यह प्रोडक्ट आक्रामक विस्तार भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकता है।
इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए हुंडई अपने EV पोर्टफोलियो को भी तेजी से विस्तार देने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में वह हर कैटेगरी में मजबूत विकल्प पेश कर सके।कुल मिलाकर, हुंडई का यह 2030 विजन भारतीय ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है, जहां ग्राहकों को ज्यादा विकल्प, बेहतर तकनीक और नई SUV और EV मॉडल्स देखने को मिलेंगे।





