- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP ट्रिपल कैमरे वाले...
प्रौद्योगिकी
50MP ट्रिपल कैमरे वाले Samsung 5G स्मार्टफोन पर भारी छूट
Tara Tandi
26 Sept 2026 10:38 AM IST

x
नई दिल्ली: Samsung Galaxy A35 5G सैमसंग के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से है। इस फोन में तीन कैमरा वाला सेटअप मिलता है। फोन बेहतरीन फोटोग्राफी रिव्यूज के साथ लिस्ट होता है। अब सैमसंग के इस मिडरेंज फोन को काफी सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसका हाइलाइट फीचर है कि इसमें 5000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में कई और धांसू फीचर्स मिलते हैं। इस फोन को वर्तमान में डिस्काउंट, और बैंक ऑफर लगाकर 15 हजार रुपये से ज्यादा तक सस्ते में खरीदने का मौका है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy A35 5G फोन पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में।
Samsung Galaxy A35 5G को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। Flipkart पर फोन भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का MRP यूं तो Rs 33,999 है। लेकिन Flipkart ने इसे 44% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन की कीमत इसके बाद 18,999 रुपये रह जाती है। फोन पर सीधा 15000 रुपये का डिस्काउंट लिस्टेड है। लेकिन यहां पर एक बैंक ऑफर भी है जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है।
Samsung Galaxy A35 5G की खरीद के साथ आप दिया जा रहा बैंक ऑफर लगाते हैं तो इसकी कीमत और ज्यादा कम हो जाती है। फोन Flipkart एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो सीधा 950 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इससे फोन पर मिल रहा कुल डिस्काउंट लगभग 16000 रुपये तक पहुंच जाता है। ऑफर की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक Flipkart Smartphone Deals पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच की फुल-एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, फोन में 1,080x2,408 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। वहीं, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। Galaxy A35 5G में 5nm Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए 5,000mAh की बैटरी से लैस है।
Galaxy A35 5G के रियर में OIS और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है।
Next Story





