- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 6550mAh बैटरी, 20MP...
प्रौद्योगिकी
6550mAh बैटरी, 20MP फ्रंट कैमरा वाले Poco स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Tara Tandi
13 Jun 2025 7:49 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Poco के इस साल जनवरी में लॉन्च हुए Poco X7 Pro 5G स्मार्टफोन को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी बचत प्रदान कर रहा है। ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में दे सकते हैं और अतिरिक्त बचत पा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। आइए Poco X7 Pro 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco X7 Pro 5G Discount & Offers
फ्लिपकार्ट पर Poco X7 Pro 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि जनवरी 2025 में 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड से भुगतान पर पर 5% डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,249 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 18,400 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की वर्तमान कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। लॉन्च कीमत से यह फोन 3,750 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Poco X7 Pro 5G Specifications
Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। इसके अलावा TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफाइड भी है।
कैमरा सेटअप के लिए X7 Pro 5G के रियर में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी ओटीजी,जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में 6,550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करती है।
Tags6550mAh बैटरी20MP फ्रंट कैमराPoco स्मार्टफोनजबरदस्त डिस्काउंट6550mAh battery20MP front cameraPoco smartphonehuge discountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





