प्रौद्योगिकी

महाबचत! OnePlus पर तगड़ा डिस्काउंट

jantaserishta.com
6 Jun 2022 1:27 PM IST
महाबचत! OnePlus पर तगड़ा डिस्काउंट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: OnePlus 9 Pro साल 2021 का कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन था. ये फोन अभी भी काफी पावरफुल है. इसमें LTPO डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. लॉन्च के लगभग एक साल बाद अब कंपनी इस पर बंपर डिस्काउंट दे रही है.

OnePlus 9 Pro को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध करवाया गया है. ये कीमत इसके 8GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. अगर यूजर के पास CITI क्रेडिट कार्ड है तो इस पर 5000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. यानी इसकी कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी.
American Express कार्ड के साथ कंपनी 10 परसेंट का कैशबैक ऑफर भी दे रही है. लेकिन, ये इंस्टैंट डिस्काउंट नहीं है. OnePlus कस्टमर्स को Spotify Premium का सब्सक्रिप्शन भी 6-महीने के लिए फ्री में दे रही है.
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में आप पुराने फोन को बदल कर और भी ज्यादा डिस्काउंट ले सकते हैं. कंपनी OnePlus 9 Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट पर भी डिस्काउंट दे रही है. इस फोन को 54,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसमें भी कंपनी बैंक ऑफर दे रही है.
ये ऑफर केवल 30 जून तक ही वैलिड है. इस वजह से अगर आप सस्ते में OnePlus 9 Pro को खरीदना चाहते हैं तो ये काफी बढ़िया मौका है. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है.
ये भी काफी पावरफुल प्रोसेसर है. इसका डिस्प्ले कर्व्ड है. इस फोन में 4500mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story