- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Huawei के अगले...
प्रौद्योगिकी
Huawei के अगले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT 2 में हो सकती है सैटेलाइट कनेक्टिविटी
Tara Tandi
23 Jun 2025 7:21 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei का अगला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT 2 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Huawei Mate XT Ultimate Design की जगह लेगा। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। इसके बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
टिप्सटर Smart Pikachu ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Mate XT 2 को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। ऐसा बताया गया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन की सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ टेस्टिंग कर रही है। हाल ही में लॉन्च किए गए Huawei के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें यूजर्स को एक लो-ऑर्बिट सैटेलाइट के जरिए टेक्स्ट मैसेज मिल सकते हैंऔर भेजे जा सकते हैं।
कंपनी के Mate XT Ultimate Design की तुलना में Mate XT 2 में अपग्रेडेड चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Kirin 9020 चिपसेट हो सकता है। Mate XT Ultimate Design के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में Kirin 9010 चिपसेट था। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि कंपनी का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष की दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा। इसे Mate XT 2 कहा जा सकता है। इसमें Mate XT Ultimate Design के समान स्क्रीन रिजॉल्यूशन हो सकता है। हालांकि, इसमें चिपसेट और कैमरा के अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर में भी सुधार किया जा सकता है।
इस वर्ष फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Mate XT Ultimate Design को रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus, Tecno और Vivo जैसी कुछ स्मार्टफोन कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में अपने मॉडल लॉन्च किए हैं।
TagsHuawei ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोनMate XT 2सैटेलाइट कनेक्टिविटीHuawei Tri-fold SmartphoneSatellite Connectivityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





