प्रौद्योगिकी

Huawei Watch GT 7 और GT 7 Pro पेश: एक चार्ज में चलेगी 21 दिन

Tara Tandi
3 Sept 2026 11:09 AM IST
Huawei Watch GT 7 और GT 7 Pro पेश: एक चार्ज में चलेगी 21 दिन
x
नई दिल्ली: Huawei ने ग्लोबल बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच्स Huawei Watch GT 7 Pro और Huawei Watch GT 7 को लॉन्च कर दिया है, जिसमें Watch GT 7 दो अलग-अलग वेरिएंट में आती है। Huawei Watch GT 7 Pro में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं Huawei Watch GT 7 46mm में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जबकि Huawei Watch GT 7 41mm में 1.327 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Huawei Watch GT 7 Pro और Watch GT 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Huawei Watch GT 7 Pro की कीमत EUR 429 (लगभग 47,225), Huawei Watch GT 7 41mm White की कीमत EUR 319 (लगभग 35,120) और Huawei Watch GT 7 की कीमत EUR 299 (लगभग 32,915) है। Watch GT 7 सीरीज चुनिंदा यूरोपीय देशों में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Huawei Watch GT 7 Pro में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनसे और 317 पीपीआई है। इस वॉच की बैटरी हल्के इस्तेमाल पर 21 दिनों तक, सामान्य इस्तेमाल पर 12 दिनों तक, AOD के साथ 7 दिनों तक चल सकती है। वहीं ट्रेल रनिंग मोड पर 51 घंटे तक चल सकती है। यह वॉच एंड्रॉयड 9.0 या उससे ऊपर, आईओएस 13.0 या उससे ऊपर काम करती है। इसका इस्तेमाल -20C से +45C के तापमान में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वॉच 5ATM, IP69, 40 मीटर तक डाइविंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और जीपीएस आदि का सपोर्ट मिलता है। इसमें रोटेटिंग क्राउन और साइड बटन दिए गए हैं। डाइमेंशन के मामले में इस वॉच की लंबाई 45.6 मिमी, चौड़ाई 45.6 मिमी, मोटाई 11.25 मिमी,कलाई का साइज 140-210 मिमी और वजन 55.5 ग्राम है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप,मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमीटर, टेंप्रेचर, एंबिएंट लाइट, ईसीजी और डेप्थ सेंसर दिया गया है।
Huawei Watch GT 7 46mm में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनसे और 317 पीपीआई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस वॉच की बैटरी हल्के इस्तेमाल पर 21 दिनों तक, सामान्य इस्तेमाल पर 12 दिनों तक, AOD के साथ 7 दिनों तक चल सकती है। वहीं ट्रेल रनिंग मोड पर 51 घंटे तक चल सकती है। यह वॉच एंड्रॉयड 9.0 या उससे ऊपर, आईओएस 13.0 या उससे ऊपर काम करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और जीपीएस शामिल है। इसमें रोटेटिंग क्राउन और साइड बटन दिए गए हैं। डाइमेंशन के मामले में इस वॉच की लंबाई 46 मिमी, चौड़ाई 46 मिमी, मोटाई 10.95 मिमी,कलाई का साइज 140-210 मिमी और वजन 51.3 ग्राम है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप,मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमीटर, टेंप्रेचर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है। इसका इस्तेमाल -20C से +45C के तापमान में किया जा सकता है। यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है।

Huawei Watch GT 7 41mm में 1.327 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 3000 निट्स ब्राइटनसे और 352 पीपीआई है। बैटरी के मामले में यह वॉच हल्के इस्तेमाल पर 14 दिनों तक, सामान्य इस्तेमाल पर 7 दिनों तक, AOD के साथ 5 दिनों तक चल सकती है। वहीं ट्रेल रनिंग मोड पर 32 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। यह वॉच एंड्रॉयड 9.0 या उससे ऊपर, आईओएस 13.0 या उससे ऊपर के डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। इस वॉच को -20C से +45C के तापमान में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह वॉच 5ATM और IP69 रेटिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, ड्यूल बैंड जीएनएसएस और जीपीएस शामिल है। इसमें रोटेटिंग क्राउन और साइड बटन दिए गए हैं। डाइमेंशन के मामले में इस वॉच की लंबाई 41.3 मिमी, चौड़ाई 41.3 मिमी, मोटाई 9.99 मिमी, कलाई का साइज 120-180 मिमी और वजन 36.5-37.6 ग्राम है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप,मैग्नेटोमीटर, ऑप्टिकल हार्ट रेट, बेरोमीटर, टेंप्रेचर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है।
Next Story