- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Huawei Vision Smart...
प्रौद्योगिकी
Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी 65,75,85,98 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
Tara Tandi
14 March 2026 7:30 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Huawei ने चीनी बाजार में Huawei Vision Smart Screen 6 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में चार स्क्रीन साइज 65-इंच, 75-इंच, 85-इंच और 98-इंच शामिल हैं। Huawei ने इस टीवी में अपनी सुपर मिनीएलईडी ब्लैक क्रिस्टल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। Vision Smart Screen 6 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में HarmonyOS पर काम करता है। इस टीवी में हुवावे का एआई एसिस्टेंट Xiaoyi शामिल है। यहां हम आपको Huawei Vision Smart Screen 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Huawei Vision Smart Screen 6 Price
Huawei Vision Smart Screen 6 के 65 इंच वेरिएंट की कीमत 6,199 युआन (902 डॉलर), 75 इंच वेरिएंट की कीमत 7,399 युआन (1,077 डॉलर), 85 इंच वेरिएंट की कीमत 10,299 युआन (1,500 डॉलर) और 98 इंच वेरिएंट की कीमत 16,499 युआन (2,402 डॉलर) है। फिलहाल ये टीवी अब JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।
Huawei Vision Smart Screen 6 Specifications
Huawei Vision Smart Screen 6 में 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच डिस्प्ले दी गई है, जिसका 4K रेजॉल्यूशन, 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 98% DCI-P3 कलर गैमट कवरेज है। इन टीवी में 99% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और सिर्फ 4.9 सेमी की मोटाई के साथ अल्ट्रा-थिन डिजाइन है। Huawei ने जीरो-गैप वॉल माउंटिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया गया है जो स्क्रीन को दीवार से सटाकर रखता है। कंपनी मॉर्निंग बर्च और वॉलनट स्मोक फिनिश में ऑप्शनल आर्ट-स्टाइल फ्रेम है।
Huawei ने इस टीवी में अपनी सुपर मिनीएलईडी ब्लैक क्रिस्टल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। स्क्रीन में 0.5% तक ब्राइटनेस को कम करने के लिए ड्यूल-लेयर नैनो एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग भी है और 20% बेहतर लाइट ट्रांसमिशन के लिए 6 जनरेशन की LCD टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। Huawei ने स्पोर्ट्स और गेमिंग जैसे हाई स्पीड वाले कंटेंट के दौरान स्मूथ विजुअल प्रदान करने के लिए 288Hz रिफ्रेश रेट और MEMC मोशन कंपनसेशन टेक्नोलॉजी शामिल की है। यह टीवी आई कंफर्ट फीचर्स जैसे कि ग्लेयर को कमम करने के लिए डीसी डिमिंग और लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री परफॉर्मेंस के लिए टीयूवी राइनलैंड सर्टिफिकेशन है।
Vision Smart Screen 6 HarmonyOS पर काम करता है, जिसके साथ हुवावे का एआई एसिस्टेंट Xiaoyi शामिल है। यह सिस्टम वॉइस कमांड की सुविधा प्रदान करता है और सुपर डेस्कटॉप का सपोर्ट करता है, जिससे स्मार्टफोन ऐप्स को टीवी पर चलाया जा सकता है। हुवावे ने लिंग्शी का एक पॉइंटिंग रिमोट शामिल किया है जो माउस की तरह काम करता है और नेविगेशन को आसान बनाता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस में तीन HDMI 2.1 पोर्ट, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 शामिल है। यह टीवी HarmonyOS, Android या iOS डिवाइस से कंटेंट मिरर करने के लिए 4K सुपर कास्टिंग का सपोर्ट करता है। यह डिवाइस AI पर्सन ट्रैकिंग और 12 प्रतिभागियों तक के लिए मल्टी-पार्टी कॉलिंग के साथ 1080p वीडियो कॉल का भी सपोर्ट करता है। इस ऑडियो सिस्टम में एक अलग सबवूफर के साथ 2.1-चैनल स्पीकर सेटअप है। बेहतर साउंड क्लैरिटी के लिए हुवावे ने N45H रेयर अर्थ मैग्नेटिक मैटेरियल और ड्यूल मैग्नेटिक सर्किट ड्राइवर का उपयोग किया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





