- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Huawei की नया...
प्रौद्योगिकी
Huawei की नया ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन लाने की तैयारी, चिपसेट कैमरा में अपग्रेड
Tara Tandi
8 Jun 2025 4:46 PM IST

x
Huawei टेक्नोलॉजी: चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei ने पिछले वर्ष सितंबर में पहले ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design को चीन में पेश किया था। इस वर्ष की शुरुआत में Mate XT Ultimate Design को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया था। Huawei का अगला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन भी जल्द पेश किया जा सकता है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि कंपनी का नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन इस वर्ष की दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा। इसे Mate XT 2 कहा जा सकता है। इसमें Mate XT Ultimate Design के समान स्क्रीन रिजॉल्यूशन हो सकता है। हालांकि, इसमें चिपसेट और कैमरा के अपग्रेड हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के हार्डवेयर में भी सुधार किया जा सकता है। इससे पहले कुछ लीक में कहा गया था कि Mate XT 2 में Kirin 9020 चिपसेट दिया जाएगा। Mate XT Ultimate Design के चीन में पेश किए गए वेरिएंट में Kirin 9010 चिपसेट था।
नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अगले कुछ सप्ताह में जानकारी मिल सकती है। इस वर्ष फरवरी में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Mate XT Ultimate Design को रेड और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह EMUI 14.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इस ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। Mate XT Ultimate Design की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी से बढ़ते हुए मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर दे सकती है।
इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इसके साथ f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Mate XT Ultimate Design में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C port के विकल्प मिलते हैं। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 298 ग्राम और पूरा अनफोल्ड करने पर साइज 156.7 x 219 x 3.6 mm का है। इसके डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
TagsHuawei नया ट्रिपल-फोल्डस्मार्टफोन तैयारीचिपसेट कैमरा अपग्रेडHuawei new triple-foldsmartphone preparationchipset camera upgradeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





