प्रौद्योगिकी

Huawei Nova Flip स्मार्टफोन, जानिए कैसा होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

Tara Tandi
29 July 2024 8:45 AM GMT
Huawei Nova Flip स्मार्टफोन, जानिए कैसा होगा स्मार्टफोन का डिजाइन
x
Huawei Nova Flip मोबाइल न्यूज़: Huawei ब्रांड Nova सीरीज के तहत अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह 6 अगस्त को Huawei Nova Flip नाम से घरेलू बाजार चीन में एंट्री करने जा रहा है। ब्रांड ने इसका टीजर वीडियो जारी किया है। जिसमें फोन के डिजाइन को देखा जा सकता है। इस डिवाइस के साथ ही कंपनी के इवेंट में कुछ और प्रोडक्ट भी पेश किए जा सकते हैं। आइए Nova Flip के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Huawei Nova Flip डिजाइन
नीचे दी गई इमेज में आप देख सकते हैं कि Nova Flip को ग्रीन एडिशन में दिखाया गया है।
डिवाइस के अंदर फोल्डेबल स्क्रीन है जिसमें पंच-होल डिजाइन देखने को मिलता है।
Nova Flip के बैक पैनल में आयताकार मॉड्यूल है, जिसमें लेफ्ट साइड वर्टिकल डुअल-कैमरा सेटअप है। साथ ही स्क्वायर शेप सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है।
Huawei Nova Flip में राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है। दोनों ही फिंगरप्रिंट सेंसर से इंटीग्रेटेड हैं।
Nova Flip के टॉप एज पर माइक्रोफोन है जबकि इसके बॉटम एज पर सिम स्लॉट, माइक्रोफोन, USB-C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिखाई दे रहे हैं।
Huawei Pocket 2 के स्पेसिफिकेशन
Nova Flip के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसलिए आप Huawei के पॉकेट-सीरीज फ्लिप फोन की डिटेल आगे देख सकते हैं।
डिस्प्ले: Huawei Pocket 2 में 2690 x 1136 रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.94-इंच LTPO OLED प्राइमरी पैनल है। जबकि पीछे की तरफ 1.15-इंच OLED डिस्प्ले है। जिसमें 296 PPI पिक्सल डेनसिटी और 360 x 360 रेजोल्यूशन सपोर्ट है।
प्रोसेसर: Huawei Pocket 2 में किरिन 9000S प्रोसेसर है।
स्टोरेज: इसमें 12GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है।
कैमरा: Huawei Pocket 2 में रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है। जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, OIS और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और AI से लैस 2 मेगापिक्सल का हाइपरस्पेक्ट्रल कैमरा लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए 10.7 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। बैटरी: Huawei Pocket 2 फ्लिप फोन को 4,520mAh की बैटरी, 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग और 7.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के साथ पेश किया गया था।
Next Story