- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Huawei Mate 80 Pro का...
प्रौद्योगिकी
Huawei Mate 80 Pro का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Tara Tandi
28 Feb 2026 8:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज हैंडसेट मेकर Huawei का नया स्मार्टफोन चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। Huawei Mate 80 Pro के स्पेसिफिकेशंस इसके चीन में पेश किए गए वेरिएंट से कुछ अलग हैं। पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया था। Huawei ने इस स्मार्टफोन के साथ Watch GT Runner 2, Watch Ultimate 2 और MatePad Mini को भी लॉन्च किया है।
कंपनी ने Huawei Mate 80 Pro के इंटरनेशनल मार्केट में प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन को 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में की जाएगी।
Huawei Mate 80 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच OLED डिस्प्ले (2,832 × 1,280 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। कंपनी ने Huawei Mate 80 Pro के इंटरनेशनल मॉडल के चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। इसके चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9030 Pro का इस्तेमाल किया गया है। यह EMUI 15.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोक्स के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Huawei Mate 80 Pro के लिए सिंगल और डुअल SIM के वेरिएंट्स हैं। इस स्मार्टफोन की 5,750 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Huawei Mate 80 Pro का साइज 161.85 × 76 × 7.9 mm और भार लगभग 219 ग्राम का है। हाल ही में Huawei Nova 15 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में Huawei Nova 15, Huawei Nova 15 Pro और Huawei Nova 15 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टफोन्स HarmonyOS 6.0 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6,500 mAh तक की बैटरी दी गई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





