- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Huawei ने लॉन्च किए...
प्रौद्योगिकी
Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग फीचर्स
Tara Tandi
12 March 2026 7:24 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Huawei ने चीन में अपनी नई Vision Smart Screen 6 Series के नए TV मॉडल्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस सीरीज को चार स्क्रीन साइज में पेश किया है, जिसमें 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच मॉडल शामिल हैं। नए स्मार्ट टीवी में MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 4K रिजॉल्यूशन और 288Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी HarmonyOS पर चलता है और इसमें Huawei का AI असिस्टेंट Xiaoyi भी मिलता है।
कीमत की बात करें तो Vision Smart Screen 6 सीरीज के 65 इंच मॉडल की कीमत 6,199 युआन (करीब 83,200 रुपये) रखी गई है। वहीं 75 इंच वेरिएंट 7,399 युआन, 85 इंच मॉडल 10,299 युआन और 98 इंच वेरिएंट 16,499 युआन (लगभग 2.21 लाख रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह सीरीज फिलहाल चीन में JD.com पर प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की गई है।
डिस्प्ले की बात करें तो Huawei Vision Smart Screen 6 में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन, 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 98 प्रतिशत DCI P3 कलर गैमट का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ स्क्रीन पर डुअल लेयर नैनो एंटी रिफ्लेक्शन कोटिंग दी गई है, जिससे ग्लेयर को लगभग 0.5 प्रतिशत तक कम करने का दावा किया गया है।
टीवी में 288Hz रिफ्रेश रेट और MEMC मोशन कम्पेनसेशन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जिससे स्पोर्ट्स या गेमिंग जैसे तेज कंटेंट के दौरान स्मूद विजुअल्स मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें DC डिमिंग और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ लो ब्लू लाइट और फ्लिकर फ्री फीचर्स भी दिए गए हैं।
डिजाइन की बात करें तो टीवी में 99 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है और इसकी मोटाई करीब 4.9 cm बताई गई है। कंपनी ने इसके लिए जीरो गैप वॉल माउंटिंग सिस्टम भी दिया है, जिससे टीवी दीवार के साथ लगभग फ्लश होकर फिट हो जाता है। यूजर्स के लिए मॉर्निंग बर्च और वॉलनट स्मोक फिनिश वाले आर्ट स्टाइल फ्रेम का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vision Smart Screen 6 HarmonyOS पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट Xiaoyi का सपोर्ट मिलता है। टीवी में Super Desktop फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन ऐप्स को टीवी स्क्रीन पर चला सकते हैं। इसके साथ Lingxi पॉइंटिंग रिमोट भी मिलता है, जो माउस की तरह काम करता है।
कनेक्टिविटी के लिए टीवी में तीन HDMI 2.1 पोर्ट, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह HarmonyOS, Android और iOS डिवाइस से 4K Super Casting के जरिए कंटेंट मिररिंग को भी सपोर्ट करता है।
ऑडियो की बात करें तो इसमें 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसमें अलग सबवूफर शामिल है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 60Hz तक की लो फ्रिक्वेंसी साउंड को सपोर्ट करता है और Huawei के Yuezhang होम थिएटर सिस्टम के साथ सराउंड साउंड अनुभव देने का दावा करता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





