प्रौद्योगिकी

Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की बैटरी, जानें फीचर्स

Tara Tandi
15 July 2026 7:02 PM IST
Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की बैटरी, जानें फीचर्स
x
नई दिल्ली : Huawei ने अपने नए ईयरबड्स FreeClip 2 S को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने ये ईयरबड्स Huawei Pura 90s स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ पेश किए हैं। ईयरबड्स में डुअल ड्राइवर दिए गए हैं जो 10.8mm के हैं। डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ ये स्पेशिअल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इनमें 38 घंटे तक की बैटरी लाइफा दावा किया गया है। ईयरबड्स में AI ऑडियो फीचर भी मिल जाता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और
फीचर्स
के बारे में।
Huawei FreeClip 2 S Price
Huawei FreeClip 2 S की कीमत मलेशिया में MYR 899 (लगभग 21,200 रुपये) है। यूरोप में इन ईयरबड्स की कीमत EUR 229 (लगभग 25,200 रुपये) है। जबकि UK में ये GBP 199 (लगभग 25,600 रुपये) में खरीदे जा सकते हैं। ईयरबड्स को डीप-सी ब्लू और स्पेस सिल्वर कलर्स में पेश किया गया है।
Huawei FreeClip 2 S Specifications
Huawei FreeClip 2 S में 10.8mm के डुअल ड्राइवर लगे हैं। इनमें ओपन-ईयर C-ब्रिज डिजाइन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इनमें अपडेटेड ड्राइवर इस्तेमाल किए गए हैं जो बेस परफॉर्मेंस और ओवरऑल साउंड बैलेंस को बनाते हैं। ये ईयरबड्स 20Hz से 20kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज को सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स ऑडियो और वॉइस प्रोसेसिंग के लिए AI समर्थित न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट द्वारा ऑपरेट होते हैं। ये एडेप्टिव वॉल्यूम एडजस्टमेंट, एडेप्टिव वॉइस एन्हांसमेंट, डायनामिक हेड ट्रैकिंग के साथ स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट करते हैं।
कंपनी ने कहा है कि इनमें रीवर्स साउंड वेव टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे साउंड लीकेज कम होती है। साथ ही AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है जिसके लिए इसमें तीन माइक्रोफोन लगे हैं। कंपनी ने इनमें 10-बैंड इक्वेलाइजर दिया गया है जिससे कि ऑडियो को कस्टमाइज किया जा सकता है। कंपनी ने इनमें मल्टीपल EQ प्रीसेट दिए हैं। Huawei Audio Connect ऐप की मदद से इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है। ये एकसाथ दो डिवाइसेज से पेअर हो सकते हैं। बैटरी बैकअप देखें तो ये एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस के साथ 38 घंटे तक चल सकते हैं। प्रत्येक ईयरबड में 60mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 537mAh की बैटरी मिलती है। ये USB Type-C चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। केस में 3W तक की वायरलैस चार्जिंग है। Huawei का कहना है कि 10 मिनट चार्ज करने पर ये 3 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 40 मिनट का समय लगता है जबकि चार्जिंग केस को लगभग 50 मिनट का समय लगता है। दोनों डिवाइसेज एकसाथ 1 घंटे में चार्ज हो सकते हैं।
Next Story