प्रौद्योगिकी

Huawei लेकर आय अपना Mate X5, 2 डिस्‍प्‍ले, 4 कैमरा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी

Tara Tandi
9 Sep 2023 7:21 AM GMT
Huawei लेकर आय अपना  Mate X5, 2 डिस्‍प्‍ले, 4 कैमरा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी
x
चीनी ब्रांड Huawei ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Mate X5 लॉन्च कर दिया है। बिना किसी शोर-शराबे के इस फोन को सीधे हुआवेई मॉल में लाया गया। यह पहली बार नहीं है कि कंपनी ने इस तरह का कोई प्रोडक्ट लॉन्च किया है. अतीत में, कई Huawei डिवाइस सीधे Huawei मॉल में लाए गए हैं। हुवावे के फोल्ड फोन में बाहर की तरफ 6.4 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले है, जबकि अंदर की तरफ 7.85 इंच का फोल्डेबल OLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी स्टोरेज है। जानिए इसकी कीमत और अन्य खूबियां.
हुआवेई मेट X5 की कीमत और उपलब्धता
Huawei Mate X5 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज और 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज। इसे फेदर ब्लैक, फेदर व्हाइट, फेदर गोल्ड, ग्रीन माउंटेन दाई और फैंटम पर्पल जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।कंपनी ने Huawei Mate X5 कलेक्टर एडिशन भी पेश किया है, जिसमें 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज और 1 टीबी स्टोरेज होगी। फोन की कीमतें अभी तक ज्ञात नहीं हैं। डिवाइसेज को 15 सितंबर से बिक्री के लिए लाया जा सकता है। कंपनी ने वैश्विक उपलब्धता पर कुछ नहीं कहा है।
Huawei Mate X5 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Huawei Mate X5 का फ्रंट डिस्प्ले 6.4 इंच का है, जिसमें 2504 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। अंदर की तरफ 7.85 इंच के फोल्डेबल डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन 2496 x 2224 पिक्सल है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz तक रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है।
कंपनी ने फोन के प्रोसेसर के बारे में कुछ नहीं कहा है। इस वजह से डिवाइस की 5G कनेक्टिविटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। Huawei Mate X5 में आगे की तरफ 8MP का कैमरा और पीछे की तरफ 50MP का मुख्य सेंसर है। इनके अलावा फोन में 13 MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 12 MP पेरिस्कोप लेंस दिया गया है।5,060mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आने वाले इस डिवाइस में 66W वायर्ड चार्जिंग मिलती है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। फोन डुअल सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यह सैटेलाइट नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है।
Next Story