प्रौद्योगिकी

Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ

Tara Tandi
25 Feb 2026 6:59 PM IST
Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ
x
Technology टेक्नोलॉजी: Huawei Band 11, Band 11 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट फिटनेस बैंड के रूप में लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए वियरेबल्स लगभग समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। स्मार्ट फिटनेस वियरेबल में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 286 × 482 पिक्सल का रिजॉल्यूशन, और 347 PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है। डिस्प्ले में फुल टच कंट्रोल फीचर है। इसके अलावा कंपनी ने फिजिकल बटन भी दिया है जो नेविगेशन के काम आता है।
इनमें 5 ATM वाटर रसिस्टेंस
भी दिया गया है।
Huawei Band 11, Band 11 Pro Price
Huawei Band 11 की कीमत PHP 2,399 (लगभग 3700 रुपये) है। इसे Beige, Green, White, Black, और Purple में खरीदा जा सकता है। यह एल्युमीनियम, और पॉलिमर केस के साथ आता है। वहीं, Band 11 Pro का प्राइस PHP 4,499 (लगभग 7000 रुपये) है। इसे Green, Blue, और Black में खरीदा जा सकता है। यह एल्युमीनियम एलॉय केस के साथ आता है।
Huawei Band 11, Band 11 Pro Specifications
Huawei Band 11, Band 11 Pro में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 286 × 482 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 347 PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है। स्क्रीन में टच कंट्रोल फीचर है। इसके अलावा कंपनी ने फिजिकल बटन भी दिया है जिससे डिस्प्ले में नेविगेशन की जा सकती है। स्मार्टबैंड वजन में हल्के हैं। Band 11 के एल्युमीनियम केस मॉडल का वजन 17 ग्राम है। जबकि पॉलिमर केस वाले मॉडल का वजन 16 ग्राम है। प्रो मॉडल 18 ग्राम का है। Pro वेरिएंट का साइज 43.5 mm है जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 42.6 mm का है।
दोनों ही मॉडल्स में 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर दिया गया है। यानी कि ये स्वीमिंग के दौरान भी पहने जा सकते हैं। कंपनी ने इनमें 9-axis IMU सेंसर सेटअप दिया है जिसके अंतर्गत सभी जरूरी सेंसर आ जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है। Android 9.0 और उससे ऊपर के डिवाइसेज को ये सपोर्ट करते हैं। इसी तरह iOS 13.0 वर्जन और उससे ऊपर के डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल बताए गए हैं।
प्रत्येक बैंड में 300mAh की बैटरी है। Huawei का कहना है कि ये साधारण इस्तेमाल करने पर सिंगल चार्ज में 14 दिन तक चल सकते हैं। वहीं, ज्यादा इस्तेमाल करने पर 8 दिन तक चल सकते हैं। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले के साथ ये 3 दिन का बैकअप दे सकते हैं।
Next Story