- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Huawei Band 10 भारत...
प्रौद्योगिकी
Huawei Band 10 भारत में लॉन्च, AMOLED स्क्रीन और 14 दिन की बैटरी के साथ
Tara Tandi
8 Jun 2025 6:55 PM IST

x
Huawei Band टेक्नोलॉजी: Huawei ने भारत में अपना नया फिटनेस बैंड Huawei Band 10 लॉन्च कर दिया है। कंपनी पहले इस डिवाइस को इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर चुकी है और अब इसे भारत में 3,699 रुपये की शुरुआती लॉन्च कीमत पर लाया गया है। बैंड में 1.47-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स, और AI बेस्ड फिटनेस ट्रैकिंग जैसी खासियतें दी गई हैं। इसके दो वेरिएंट्स में पॉलीमर केस और एल्यूमिनियम अलॉय केस शामिल हैं।
Huawei Band 10 दो केस ऑप्शन में आता है, Polymer Case (Black और Pink कलर ऑप्शन), जिसकी कीमत भारत में 3,999 रुपये है। वहीं, Aluminium Alloy Case (Matte Black, White, Green, Blue, Purple कलर ऑप्शन) को देश में 4,499 रुपये में पेश किया गया है। Huawei Band 10 की सेल Amazon पर एक्सक्लूसिव रूप से शुरू हो चुकी है और लॉन्च ऑफर के तहत 10 जून तक दोनों वेरिएंट्स पर 300 रुपये का ऑफ मिल रहा है।
डिजाइन की बात करें तो Huawei Band 10 का लुक पहले से प्रीमियम और स्लीक लगता है। इसमें 1.47-इंच की 2.5D HD AMOLED टच स्क्रीन दी गई है, जो 282 PPI रिजॉल्यूशन के साथ आती है। डिवाइस में कस्टमाइजेबल विजेट्स दिए गए हैं ताकि यूजर्स को तेज और आसान नेविगेशन मिल सके। यह बैंड 5ATM रेटिंग के साथ आता है, यानी 50 मीटर तक पानी में भी काम करेगा।
इसमें Huawei TruSeen 5.5 टेक्नोलॉजी-बेस्ड हार्ट रेट मॉनिटरिंग, TruSleep 4.0 के जरिए स्लीप ट्रैकिंग और TruRelax के जरिए स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स शामिल हैं। बैंड में SpO2 मॉनिटरिंग, मेनस्ट्रुअल सायकल ट्रैकिंग, और 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा, यूजर्स को म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा रिमोट शटर और क्विक मैसेज रिप्लाई जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।
फिटनेस फीचर्स की बात करें तो Band 10 में 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स मिलते हैं, जिनमें से 4 एक्सरसाइज को यह ऑटो-डिटेक्ट भी कर सकता है। डिवाइस में लगा 9-axis सेंसर और AI-पावर्ड स्ट्रोक रिकग्निशन सिस्टम स्विमिंग के दौरान 95% तक सटीक स्ट्रोक और लैप डिटेक्शन देने का दावा करता है।
बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह बैंड एक बार चार्ज करने पर 14 दिन (टिपिकल यूज) तक चल सकता है। यदि TruSleep और हार्ट रेट ऑन हो, तो यह 8 दिन तक चलेगा। Always-On Display ऑन होने पर बैटरी 3 दिन तक टिकेगी। इसे 45 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।
TagsHuawei Band 10 भारत लॉन्चAMOLED स्क्रीन14 दिन बैटरीHuawei Band 10 India launchAMOLED screen14 days batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





