- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- HP Victus 15 भारत में...
प्रौद्योगिकी
HP Victus 15 भारत में लॉन्च हुआ AMD Ryzen प्रोसेसर, 16GB रैम
Tara Tandi
17 Feb 2025 6:42 PM IST

x
HP Victus 15 टेक न्यूज़ : HP Victus 15 गेमिंग लैपटॉप को लॉन्च किया गया है। यह AMD Ryzen 8945HS प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ AI क्षमता और डेडिकेटिड NPU मिलता है। इसमें Nvidia RTX 4060 ग्राफिक्स शामिल है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह एक फ्लिपकर-फ्री पैनल है, जो 300 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल पर पहुंच सकता है। लैपटॉप 16GB DDR5 रैम और एक्स्ट्रा SoDIMM स्लॉट के साथ आता है। HP का कहना है कि इसमें मौजूद 70Wh बैटरी लैपटॉप को लगातार उपयोग के दौरान 8 घंटे और 30 मिनट तक चला सकती है।
HP Victus 15 (fb3025AX) की भारत में कीमत 1,12,990 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का कहना है कि इसे HP की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया के जरिए खरीदा जा सकता है। गेमिंग लैपटॉप को केवल ब्लू कलर में पेश किया गया है।
HP Victus 15 में full-HD रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 15.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। पैनल फ्लिकर-फ्री होने का दावा करता है और 300 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें एंटी-ग्लेयर फिनिश मिलती है। इसे मटेलिक बिल्ड मिलती है। वजन 2.29 किलोग्राम है।
परफॉर्मेंस को संभालने के लिए HP लैपटॉप AMD Ryzen 8945HS प्रोसेसर से लैस आता है, जिसमें एक समर्पित NPU मिलता है। यह 16 TOPS तक के AI परफॉर्मेंस को सपोर्ट करता है। इसे Nvidia RTX 4060 8GB GDDR6 ग्राफिक्स और 16GB DDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है। रैम को स्टैंडर्ड SoDIMM स्लॉट का उपयोग करके भी अपग्रेड किया जा सकता है। बेहतर कूलिंग के लिए ओमेन टेम्पेस्ट कूलिंग सॉल्यूशन को शामिल किया गया है। वहीं, इसमें एक IR थर्मोपाइल सेंसर मिलता है, जो कुशल कूलिंग के लिए लैपटॉप के थर्मल को मॉनिटर करता है।
HP Victus 15 (fb3025AX) में न्यूमेरिक कीपैड के साथ फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड भी है। इसमें 70Wh बैटरी मिलती है, जो लगातार उपयोग के दौरान 8 घंटे और 30 मिनट तक का बैकअप देने का दावा करती है। वहीं, कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में 0-50% तक चार्ज होती है। इसके साथ HP CoPilot सर्विस के साथ Microsoft 365 की 1 साल की फ्री मेंबरशिप दे रही है। वहीं, 3 महीने का Xbox गेम पास सब्सक्रिप्शन भी बिना किसी शुल्क के मिलेगा।
TagsHP Victus 15 भारत लॉन्चAMD Ryzen प्रोसेसर16GB रैमHP Victus 15 India launchedAMD Ryzen processor16GB RAMजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





