- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- NCERT का e-Jaadui...
प्रौद्योगिकी
NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप? कैसे करेगा बच्चों की सीखने में मदद
Tara Tandi
19 Feb 2026 7:54 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड e-Jaadui Pitara ऐप लॉन्च किया है जो कि 3 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों के अभिभावकों और शिक्षकों की मदद के लिए तैयार किया गया है। यह ऐप लर्निंग कंटेंट प्रोवाइड करने के साथ-साथ 3 इंटेलिजेंट बॉट भी प्रदान करता है जो कि किसी भी समय सवालों का उत्तर देते हैं। यहां हम आपको NCERT के e-Jaadui Pitara ऐप के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
e-Jaadui Pitara की खासियतें
e-Jaadui Pitara ऐप में तीन AI-पावर्ड बॉट दिए गए हैं जो कि बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की मदद के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें Katha Sakhi मिलती है जो कि बच्चों की कल्पनाशीलता को जगाने और उनके दिमाग के पोषण के लिए आकर्षक स्टोरी और क्रिएटिव कंटेंट तैयार करती है। Parent Tara अभिभावकों को छोटे बच्चों को पालने से संबंधित सवालों के जवाब के साथ किसी भी तरह की शंका को दूर करने में मदद करती है। Teacher Tara शिक्षकों को क्लास में क्लास रूम इंटरैक्शन को बेहतर बनाने के साथ सीखने को ज्यादा आसान और प्रभावी बनाने में मदद करती है। इस ऐप में यूजर्स अपने सवाल टाइप कर सकते हैं और AI जनरेटेड जवाब इंस्टेंट पा सकते हैं।
NCERT का e-Jaadui Pitara ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिसके अलावा प्लेटफॉर्म पर इसका उपयोग किया जा सकता है। यह ऐप अभिभावकों और शिक्षकों के लिए लर्निंग रिसोर्स उपलब्ध करवाता है। अगर आप इस मोबाइल ऐप को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो वॉट्सऐप और टेलीग्राम पर एआई बॉट उपलब्ध हैं। परिवार टोल-फ्री IVRS नंबर 1800-212-0173 या 15108 के जरिए अपनी भाषा में "स्टोरी ऑफ द डे", "सॉन्ग ऑफ द डे" और "क्वैश्चन ऑफ द डे" जैसे फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिससे स्मार्टफोन के बिना भी सर्विस आसान हो जाती है।
ऐप के साथ-साथ NCERT ने 'Kingdom of Learning and Learning' कैपेंन की भी शुरुआत की है। यह कैंपेन अभिभावकों और शिक्षकों को बॉट्स के साथ एक्टिव तौर पर बातचीत करने और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बड़े स्तर पर कंटेंट का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





