प्रौद्योगिकी

ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा मई का तीसरा हफ्ता

Rounak Dey
21 May 2023 11:01 PM IST
ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा मई का तीसरा हफ्ता
x
जानें कितने वाहन हुए पेश
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मई का तीसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 15 मई से 21 मई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
एमजी मोटर्स की ओर से देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से 15 मई को दोपहर 12 बजे से इस कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कार के लिए बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप के जरिए 11 हजार रुपये देकर करवाई जा सकती है। कंपनी की ओर से कार में 17.3 Kwh की बैटरी दी गई है। जिसे चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगता है।
कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी की ओर से लॉन्च के समय इसे सिर्फ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया था। लेकिन मई की शुरूआत में कंपनी की ओर से कार के अन्य वैरिएंट्स की जानकारी भी सार्वजनिक की गई थी। कंपनी ने कॉमेट ईवी को कुल तीन वैरिएंट में पेश किया है। जिनमें पेस, प्ले और प्लश शामिल हैं। पेस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 7.98 लाख रुपये, मिड वैरिएंट प्ले की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट प्लश की एक्स शोरुम कीमत 9.98 लाख रुपये तय की गई है।
भारतीय बाजार में केटीएम की ओर से 390 एडवेंचर 2023 बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में कई खूबियों को ऑफर किया गया है। साथ ही दमदार इंजन के साथ इस बाइक को लॉन्च किया गया है। केटीएम 390 एडवेंचर 2023 बाइक में कंपनी की ओर से 373 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 43.5 पीएस की पावर और 37 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें फ्यूल इंजेक्टिड तकनीक का उपयोग किया गया है। बाइक के इंजन को ठंडा रखने के लिए लिक्विड कूलिंग कर्व्ड रेडिएटर भी दिया गया है। कंपनी की ओर से बाइक को तीन वैरिएंट में पेश किया जाता है। इनमें 390 एडवेंचर, 390 एडवेंचर 2023 और 390 एडवेंचर एक्स हैं। केटीएम एक्स की एक्स शोरुम कीमत 2.80 लाख रुपये, केटीएम 390 एडवेंचर की कीमत 3.39 लाख रुपये और नए लॉन्च हुए टॉप वैरिएंट 390 एडवेंचर 2023 की कीमत 3.60 लाख रुपये है।
Next Story