प्रौद्योगिकी

Phone के कैमरा से कैसे क्लिक करें बेहतर क्वालिटी में फोटो, ये है तरीका

Tara Tandi
2 Feb 2026 7:34 PM IST
Phone के कैमरा से कैसे क्लिक करें बेहतर क्वालिटी में फोटो, ये है तरीका
x
Technology टेक्नोलॉजी: आज के समय में स्मार्टफोन में ऐसा कैमरा दिया जाता है कि लोगों ने कैमरा खरीदना ही बंद कर दिया है। आमतौर पर जहां पर पहले हर फंक्शन में प्रोफेशनल कैमरामेन हायर किया जाता था तो आज के समय में छोटे-मोटो फंक्शन के अवसरों पर फोन का कैमरा ही काम आ जाता है। हालांकि, स्मार्टफोन के कैमरा से फोटो क्लिक करने पर भी थोड़ा बहुत कैमरा का ज्ञान होना जरूरी है, जिससे बेहतर फोटो क्लिक हो पाएगी। अगर आप फोन के कैमरा के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो यह लेख आपके बहुत ज्यादा काम आने वाला है। अगर आपने अब तक फोन के कैमरा से बहुत सारी फोटो क्लिक करवा ली हैं, लेकिन एक भी फोटो अच्छी नहीं आ रही तो एक बार ये सेटिंग चेक करना जरूरी है, जिससे आपके द्वारा क्लिक की जाने वाली फोटो की क्वालिटी बेहतर हो सकती है। आइए स्मार्टफोन के कैमरा सेटिंग्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
फोन के कैमरा से कैसे क्लिक करें बेहतर क्वालिटी के फोटो:
फोन के कैमरा से बेहतर फोटो क्लिक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में कैमरा ऐप को खोलना है।
फोन में कैमरा ऐप खोलने के बाद आपको कैमरा ऐप में ऊपर की ओर नजर आ रहे स्लाइडर आइकन पर टैप करना है।
जिस पर टैप करने के बाद अब आपको एक सेटिंग्स का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
स्क्रॉलअप करने के बाद आपको पिक्चर क्वालिटी का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।
उसके बाद आपको हाई, स्टैंडर्ड और लो का ऑप्शन नजर आएगा, जिसमें से आपको हाई का चयन करना है।
फोन के कैमरा ऐप में हाई का चयन करने के बाद आपके द्वारा क्लिक की जाने वाली फोटो की क्वालिटी में सुधार हो जाएगा, जिससे आपको बेहतर फोटो मिलेंगी।
Next Story