- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- फोन में हॉटस्पॉट ऑन...
प्रौद्योगिकी
फोन में हॉटस्पॉट ऑन किए बिना दूसरों के साथ इंटरनेट ऐसे करें शेयर
Tara Tandi
17 Feb 2026 7:58 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: टेक्नोलॉजी के इस दौर में बिना इंटरनेट रहने का मतलब है कि डिजिटल दुनिया से डिस्कनेक्ट होकर अलग हो जाना। अगर कुछ समय के लिए भी आपके फोन में इंटरनेट न मिले तो कई काम रुक सकते हैं, जैसे आप कुछ जरूरी जानकारी सर्च कर रहे हैं, किसी से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर बात कर रहे हैं या फिर कोई ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं और इंटरनेट खत्म हो जाए तो ऐसे में आप किसी से हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट मांगते हैं या फिर समान जरूरत होने पर सामने वाले के साथ इंटरनेट साझा भी कर सकते हैं। आमतौर पर इंटरनेट शेयर करने के लिए हॉटस्पॉट का उपयोग किया जाता है।
मगर आज हम एक ऐसी तरकीब के बारे में बात कर रहे हैं, जिससे हॉटस्पॉट ऑन किए बिना ही वायरलेस तरीके से ही इंटरनेट साझा किया जा सकता है या लिया जा सकता है। आइए बिना हॉटस्पॉट ऑन किए वायरलेस तरीके से इंटरनेट शेयर करने की तरकीब के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बिना हॉटस्पॉट ऑन किए कैसे साझा करें इंटरनेट
अगर आप भी बिना हॉटस्पॉट ऑन किए दूसरों के साथ अपने फोन से इंटरनेट साझा करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाना है।
सेटिंग्स में जाने के बाद आपको 'नेटवर्क एंड इंटरनेट' विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है। अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन में आपको यह ऑप्शन अलग-अलग जगह नजर आ सकता है तो ऐसे में आप हॉटस्पॉट पर जा सकते हैं।
उसके बाद आपको 'हॉटस्पॉट एंड टेदरिंग' का विकल्प नजर आएगा, जिस पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
फिर आपको 'ब्लूटूथ टेदरिंग' का विकल्प नजर आएगा।
आपको 'ब्लूटूथ टेथरिंग' के विकल्प पर टॉगल को स्लाइड करके चालू करना है।
अब आप अपने फोन का इंटरनेट बिना हॉटस्पॉट ऑन किए ही दूसरों लोगों के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilcsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





