- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone पर कैसे बनाएं...
प्रौद्योगिकी
iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा व्हाट्सएप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Tara Tandi
17 Jun 2026 2:03 PM IST

x
नई दिल्ली: अगर आप एक से ज्यादा फोन नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं और आप दोनों को वॉट्सऐप पर रजिस्टर्ड करना चाहते हैं तो अब यह मुमकिन है। ड्यूल सिम और eSIM सपोर्ट जैसे फीचर्स की वजह से कई नंबर मैनेज करना आसान है। हालांकि, iPhone पर दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चलाना काफी मुश्किल रहा है। खास बात यह है कि अब यह आसानी से किया जा सकता है। WhatsApp आधिकारिक तौर पर एक iPhone पर ड्यूल अकाउंट का सपोर्ट करता है। अगर आप काम और पर्सनल बातचीत के लिए अलग-अलग नंबर उपयोग करते हैं तो आज हम iPhone पर दूसरा WhatsApp अकाउंट सेट अप करने के बारे में बात कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा WhatsApp अकाउंट:
सबसे पहले आपको अपने iPhone पर WhatsApp खोलना है और नीचे दिए गए नेविगेशन बार से सेटिंग्स पर टैप करना है।
अपने प्रोफाइल नाम के बगल में मौजूद प्लस (+) आइकन पर टैप करना है और ऐड अकाउंट का चयन करना है।
वॉट्सऐप की टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए एग्री एंड कंटीन्यू पर टैप करना है।
अब अपने देश का चयन करना है और वो फोन नंबर डालना है, जिसका इस्तेमाल आप दूसरे अकाउंट के लिए करना चाहते हैं।
कंटीन्यू पर टैप करना है और एसएमएस या फोन कॉल से प्राप्त हुए 6 डिजिट वाले कोड का उपयोग करके अकाउंट को वेरिफाई करना है।
अपना नाम दर्ज करना है और नेक्स्ट पर टैप करना है।
अगर आप चाहते हैं तो प्रोफाइल पिक्चर और अबाउट में जानकारी ऐड कर सकते हैं।
सेटअप प्रोसेस पूरा करना है और वॉट्सऐप के अकाउंट रजिस्टर करने का इंतजार करना है।
वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने पर आईफोन में दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट जुड़ जाएगा और जरूरत पड़ने पर आप सेटिंग्स मीनू से उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
अगर ऐड अकाउंट का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो यूजर्स को यह सुनिश्चित करना है कि वो आईओएस के लिए वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होने पर iPhone में दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट जुड़ जाएगा और जरूरत पड़ने पर आप सेटिंग्स मीनू से उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
WhatsApp का कहना है कि अगर ऐड अकाउंट का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो यूजर्स को यह पक्का करना चाहिए कि वे आईओएस के लिए वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन का उपयोग कर रहे हैं।
अगर आप किसी खास डिवाइस पर सेकेंडरी अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप पूरे WhatsApp अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट किए बिना उसे हटा सकते हैं।
TagsiPhone बनाएंदूसरा व्हाट्सएप अकाउंटcreate secondwhatsapp account on iphoneजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





