प्रौद्योगिकी

WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित

Tara Tandi
11 March 2026 7:32 PM IST
WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
x
Technology टेक्नोलॉजी: WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसका उपयोग एंड्रॉयड फोन से लेकर, आईफोन, लैपटॉप और टैबलेट आदि में आसानी से किया जा सकता है। आज के समय में वॉट्सऐप मैसेज भेजने के अलावा, ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो आदि साझा करने की सुविधा प्रदान करता है। ऐसे में अगर आपने किसी दोस्त या करीबी के साथ कोई मीडिया या दस्तावेज साझा किया था और अब कुछ समय बाद उसे खोजना है तो वो चैट में बैकअप के तौर पर स्टोर रहता है। हालांकि, इसके लिए आपको लगातार वॉट्सऐप चैट का बैकअप रखना पड़ता है। अगर बैकअप नहीं किया तो भी आप उस चैट पर एक्सेस नहीं पा सकेंगे।
वॉट्सऐप यूजर्स को अपनी चैट हिस्ट्री को गूगल अकाउंट के जरिए बैकअप करने की सुविधा प्रदान करता है। इस फीचर के जरिए आप मैसेज, फोटो, वीडियो और अन्य दस्तावेजों को सेव कर सकते हैं और दूसरे डिवाइस में स्विच करते वक्त रीस्टोर कर सकते हैं। इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए एक्टिव गूगल अकाउंट की जरूरत और गूगल ड्राइव में स्टोरेज की जरूरत होती है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप वॉट्सऐप मैसेज का गूगल अकाउंट के जरिए बैकअप कर सकते हैं।
बैकअप कैसे करें सेट
सबसे पहले आपको थ्री वर्टिकल डॉट पर टैप करना है
उसके बाद सेटिंग्स में जाना है और चैट्स पर टैप करना है।
चैट बैकअप पर टैप करना है, फिर बैकअप टू Google अकाउंट पर टैप करना है।
नेवर या ओनली वेन आई टैप "बैकअप" पर टैप करने पर के अलावा किसी शेड्यूल का चयन करना है।
अब उस Google अकाउंट का चयन करना है, जिसमें आप अपनी चैट का बैकअप लेना चाहते हैं।
अगर आपका Google अकाउंट कनेक्टेड नहीं है तो प्रॉम्प्ट आने पर ऐड अकाउंट पर टैप करना है और अपनी लॉगिन की जानकारी दर्ज करनी है।
बैकअप लेने के लिए मोबाइल डाटा का उपयोग करके बैकअप लें पर टैप करना है और उस नेटवर्क का चयन करना है, जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं।
बैकअप से लिंक अपने Google अकाउंट को कैसे बदलें
सबसे पहले आपको थ्री वर्टिकल डॉट पर टैप करना है और उसके बाद सेटिंग्स में जाना है।
फिर चैट में जाने के बाद चैट बैकअप और फिर Google अकाउंट पर टैप करना है।
अपना Google अकाउंट जोड़ने के लिए ऐड अकाउंट पर टैप करना है।
अपने Google अकाउंट में साइन इन करने के लिए स्क्रीन पर दी गई गाइडलाइंस को फॉलो करना है।
बैकअप पर टैप करन है और अपनी चैट को नए Google अकाउंट में बैकअप करने के लिए समय का चयन करना है।
Next Story