- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- ग्राहक समस्या से जूझ...
प्रौद्योगिकी
ग्राहक समस्या से जूझ रहे! आईफोन 14 की स्क्रीन पर हॉरिजॉन्टल लाइन्स, एप्पल ने उठाया ये कदम
jantaserishta.com
15 Jan 2023 2:33 PM IST

x
DEMO PIC
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| टेक दिग्गज एप्पल ने पुष्टि की है कि वह आईफोन 14 प्रो मॉडल की डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देने वाली हॉरिजॉन्टल लाइन्स के मुद्दे की जांच कर रही है। मैक रुमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन निर्माता ने एक मेमो में कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए आईओएस अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा।
मेमो में कहा गया कि आईफोन 14 प्रो कस्टमर अपने फोन को ऑन या अनलॉक करते समय स्क्रीन पर हॉरिजॉन्टल लाइन्स दिखने पर रिपोर्ट कर सकते हैं।
मेमो में कहा गया है, एप्पल इस समस्या से अवगत है और इसके लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट जल्द ही आ रहा है जो इस समस्या को हल करेगा।
आईओएस 16.3 वर्तमान में डेवलपर्स और पब्लिक बीटा प्रोग्राम के सदस्यों के साथ टेस्टिंग कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उम्मीद की जा रही है कि पिछले महीने आईओएस 16.2 की रिलीज के बाद तकनीकी जायंट आईओएस 1.6.2.1 जारी करेगा, ताकि यूजर्स द्वारा सामने आ रही समस्याओं और अन्य बग्स को दूर किया जा सके।
यह समस्या पिछले महीने दिखाई देने लगी थी और कई यूजर्स ने बताया कि उनके आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स स्मार्टफोन स्टार्टअप पर अपने डिवाइस के डिस्प्ले पर ग्रीन और येलो कलर की हॉरिजॉन्टल लाइन्स दिखा रहे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





