- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor के Magic V5 में...
प्रौद्योगिकी
Honor के Magic V5 में हो सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सबसे बड़ी बैटरी
Tara Tandi
2 Jun 2025 8:05 PM IST

x
Honor Magic V5 टेक न्यूज़: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का Magic V5 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसमें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह कंपनी के Magic V3 की जगह लेगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Magic V5 में 8 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन और 6.45 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है।
टिप्सटर्स Smart Pikachu और Guan ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट्स में बताया है कि Magic V5 को जून के अंत में चीन में लॉन्च किया जाएगा। Weibo के एक अन्य यूजर ने एक पोस्ट के उत्तर में कमेंट सेक्शन में कहा है कि इस स्मार्टफोन में Vivo के X Fold 5 की तुलना में 100 mAh बड़ी बैटरी होगी। X Fold 5 में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह दावा सही होता है तो Honor के Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर कथित लिस्टिंग में Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी के 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने का संकेत मिला था। Honor के Magic V3 में 5,150 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Magic V5 में 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है।
Honor के एग्जिक्यूटिव, Li Kun ने दावा किया था कि Magic V5 की थिकनेस कम होगी। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की अगली सीरीज को जुलाई में पेश किया जा सकता है।
TagsHonor Magic V5फोल्डेबल स्मार्टफोनसबसे बड़ी बैटरीHonor Magic V5foldable smartphonebiggest batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





