- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 7,000mAh बैटरी, 50MP...
प्रौद्योगिकी
7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Tara Tandi
2 Aug 2026 8:05 PM IST

x
नई दिल्ली: Honor Play 11 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट फोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को बिना किसी शोर के कंपनी ने अधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया है। फोन में कंपनी ने 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया है। यह OLED पैनल से लैस होकर आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश दिया गया है जो स्क्रॉलिंग का स्मूद अनुभव देता है। प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक का Dimensity 6500 चिपसेट इसमें मिलता है। 7,000mAh की बैटरी इसमें दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honor Play 11 Pro Price
Honor Play 11 Pro फोन सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 2,099 युआन (लगभग 29,549 रुपये) है। इसे मून सिल्वर, सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक कलर में पेश किया गया है। ITHome फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Honor Play 11 Pro Features
Honor Play 11 Pro में कंपनी ने 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल लगा है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें 95 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। फोन को कंपनी ने स्लिम प्रोफाइल में बनाया है। इसमें मेटल का फ्रेम लगा है। इसकी मोटाई 7.34mm है।
फोन में प्रोसेसिंग के लिए Dimensity 6500 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में कंपनी ने 8GB रैम दी है, और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी है। फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। साथ में सेकंडरी सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 7000mAh की बैटरी है। इसके साथ में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन का वजन 185 ग्राम है। बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि यह 1000 चार्जिंग साइकल साइकल पूरी करने के बाद भी 80 प्रतिशत की कैपिसिटी बनाए रख सकती है। 6 साल तक यह ड्यूरेबल बताई गई है। फोन को कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 रेट किया है। इसके अलावा यह SGS फाइव स्टार ड्रॉप रसिस्टेंस से भी लैस किया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





