- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor का फोल्डेबल...
प्रौद्योगिकी
Honor का फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V5 अगले महीने होगा लॉन्च, 6,100mAh बैटरी
Tara Tandi
20 Jun 2025 4:59 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज डिवाइसेज मेकर Honor का फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V5 अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Magic V3 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। Magic V5 में 8 इंच की इनर फोल्डेबल स्क्रीन हो सकती है।
Honor ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Magic V5 को 2 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी के ई-स्टोर पर प्री-रिजर्वेशन लिए जा रहे हैं। Honor के CEO, James Li ने चीन के शंघाई में MWC इवेंट के दौरान इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया है। इसमें एक कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिख रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह सबसे हल्का और सबसे थिन फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। Samsung के आगामी Galaxy Z Fold 7 को यह टक्कर दे सकता है।
हालांकि, Honor ने Magic V5 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में टिप्सटर Smart Pikachu ने Weibo पर पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में Vivo के X Fold 5 की तुलना में 100 mAh बड़ी बैटरी होगी। X Fold 5 में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह दावा सही होता है तो Honor के Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
इससे पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर कथित लिस्टिंग में Magic V5 में 6,100 mAh की बैटरी के 66 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने का संकेत मिला था। Honor के Magic V3 में 5,150 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। Magic V5 में 6.45 इंच LTPO OLED कवर स्क्रीन और 8 इंच 2K इनर स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल हो सकता है। यह Andorid 15 पर बेस्ड Magic 9.0 पर चल सकता है।
TagsHonor फोल्डेबल स्मार्टफोनMagic V5 लॉन्च6100mAh बैटरीHonor foldable smartphoneMagic V5 launched100mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





