- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor Tablet 10 लॉन्च...
प्रौद्योगिकी
Honor Tablet 10 लॉन्च हुआ 12GB रैम, 10100mAh बैटरी, 66W फास्ट चार्जिंग
Tara Tandi
31 May 2025 7:48 PM IST

x
Honor Tablet टेक न्यूज़: Honor की ओर से नया टैबलेट Honor Tablet 10 मार्केट में पेश किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को घरेलू मार्केट यानी चीन में उतारा है। हालांकि कुछ समय पहले कंपनी इसे मलेशिया जैसी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। हॉनर का यह नया टैबलेट 10,100mAh बैटरी से लैस है। इसमें 2.5K डिस्प्ले दिया गया है। टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें कंपनी ने कई AI लर्निंग टूल्स भी डाले हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स।
Honor Tablet 10 price
Honor Tablet 10 को कंपनी ने 8GB + 128GB बेस वेरिएंट के लिए 1274 युआन (लगभग 15,000 रुपये) में लॉन्च किया है। 12GB + 512GB वेरिएंट को 1954 युआन (लगभग 23,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसे Sunrise Impression, Sky Blue, और Rock Gray में खरीदा जा सकता है। टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसकी सेल कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई यानी आज से शुरू होगी।
Honor Tablet 10 Specifications
Honor Pad 10 में 12.1 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन है और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट में 249 PPI की पिक्सल डेंसिटी दी गई है। इसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में 12GB Turbo RAM दी गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आता है जिसके ऊपर MagicOS 9.0 की स्किन दी गई है। इसमें आई-कम्फर्ट के लिए TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
टैबलेट में दोनों तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट 10,100mAh बैटरी के साथ आता है जिसके साथ में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें WiFi 6 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में कंपनी ने AI पावर्ड कई टूल दिए हैं। जिनमें ट्रांस्क्रिप्शन, रियल टाइम वॉयस टू टेक्स्ट कन्वर्जन, मल्टीलिंगुअल ट्रांसलेशन, नोट समराइजेशन, और हैंडराइटिंग रिकग्निशन आदि शामिल हैं। टैबलेट के डाइमेंशन 277.07 x 179.28 x 6.29mm और वजन 525g ग्राम हैं।
TagsHonor Tablet 10 लॉन्च12GB रैम10100mAh बैटरी66W फास्ट चार्जिंगHonor Tablet 10 launched12GB RAM10100mAh battery66W fast chargingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





