- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor Robot Phone Pre...
प्रौद्योगिकी
Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू
Tara Tandi
18 July 2026 3:51 PM IST

x
नई दिल्ली: Honor Robot Phone अब मार्केट में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है! इस बात का संकेत कंपनी ने प्री-ऑर्डर शुरू करके दे दिया है। जी हां, हॉनर के रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग अब शुरू हो गई है। Robot Phone कंपनी का बहुचर्चित मोबाइल डिवाइस है जिसे कंपनी अगस्त में कमर्शियली लॉन्च करने जा रही है। प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को खास लाभ मिलेंगे। इसी के साथ इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी टीज किए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
Honor Robot Phone Pre Order Start
Honor Robot Phone के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं। फोन कंपनी का सबसे महत्वाकांक्षी मोबाइल प्रोजेक्ट है। इच्छुक ग्राहक इस फोन की बुकिंग करवा सकते हैं। बुकिंग के साथ कंपनी ने खास बेनिफिट्स देने का वादा किया है। चीन में Honor के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर इन्हें बुक किया जा सकता है।
प्रीबुकिंग करने वाले यूजर्स को लाइफटाइम के लिए YOYO AI SVIP मेंबरशिप दी जाएगी। इसके साथ में एक साल तक गिम्बल रिप्लेसमेंट सर्विस, स्टैंडर्ड एक्सेसरी, 24 महीने तक ब्याज रहित किश्तें और बहुत कुछ इसके साथ मिलने वाला है। यूजर्स को ये लाभ पाने के लिए 1000 युआन का डिपोजिट करवाना होगा।
Honor Robot Phone specifications (Rumoured)
Honor Robot Phone को कंपनी ने MWC 2026 में पेश किया था। इसमें स्मार्टफोन के ऊपरी हिस्से में एक गिम्बल लगा है जिसमें कैमरा फिट किया गया है। यह चार-डिग्री-ऑफ-फ्रीडम टाइटेनियम अलॉय रोबोटिक गिम्बल है। सामान्य इस्तेमाल के दौरान मॉड्यूल फोन की बॉडी के अंदर छिपा रहता है। लेकिन कैमरा चालू होने पर यह सिर्फ 0.8 सेकेंड में बाहर निकल आता है। यह 360 डिग्री ट्रैकिंग, इंटेलिजेंट कैमरा मूवमेंट और CIPA 5.5-लेवल मैकेनिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करता है।
फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट होगा। इसमें पतले बेजल्स वाला फ्लैट डिस्प्ले होगा। यह फोन 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आने की बात कही गई है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें f/1.6 अपर्चर दिया गया है। यह 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है।
TagsHonor Robot Phone Pre Order200MP रोबोटिक कैमराफोन बुकिंग शुरूHonor Robot Phone Pre-Order200MP Robotic CameraPhone Bookings Openजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





