- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 10,100 mAh बैटरी, दो...
प्रौद्योगिकी
10,100 mAh बैटरी, दो फ्रंट कैमरा वाला टैबलेट Honor Pad X10 Pro Max हुआ लॉन्च
Tara Tandi
22 Aug 2026 2:24 PM IST

x
नई दिल्ली: Honor Pad X10 Pro Max को कंपनी ने अपने लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें 10,100mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह टैबलेट 13 इंच बड़े डिस्प्ले से लैस होकर आता है। टैबलेट में बड़ी बैटरी के साथ ही दो कैमरा भी मिलते हैं। इसमें डुअल फ्रंट कैमरा है और रियर में भी एक कैमरा मौजूद है। इसे कंपनी ने दो रंगों में पेश किया है। टैबलेट में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honor Pad X10 Pro Max Price
Honor Pad X10 Pro Max को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने अभी तक इसकी प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है। इसे Honor की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। टैबलेट दो रंगों में आया है Cangshan Gray और Forest Green को शामिल किया गया है। कंपनी ने इसे WiFi वेरिएंट में लिस्ट किया है जिसमें 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट्स को पेश किया गया है। टैबलेट के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। Honor की अधिकारिक वेबसाइट पर टैबलेट के लिए बुकिंग शुरू है। चीन में 28 अगस्त से इसकी सेल शुरू हो जाएगी।
Honor Pad X10 Pro Max Tablet Features
Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट कंपनी का मैक्स टैबलेट बनकर आया है जिसमें 13 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसका एक हाइलाइट इसकी बैटरी भी है जो कि 10,100mAh की है। यह डुअल फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है। यानी वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के साथ-साथ इसमें सेल्फी फोटो का भी पूरा प्रबंध किया गया है। टैबलेट में कंपनी ने कई तरह के शिक्षा संबंधी फीचर्स भी दिए हैं। इसमें कई AI फीचर्स भी समाहित हैं।
टैबलेट में कंपनी ने रियर और फ्रंट में कैमरा दिया है। रियर में यह सिंगल कैमरा के साथ आता है। वहीं, फ्रंट में दो कैमरा बताए गए हैं। एक 8MP का मेन कैमरा है, और दूसरा 2MP का सेकंडरी कैमरा है। Honor का कहना है कि Pad X10 Pro Max में पढ़ाई-लिखाई पर केंद्रित कई AI फ़ीचर शामिल हैं, जैसे कि वन-टू-वन स्टडी गाइडेंस और स्पोकन-इंग्लिश की प्रैक्टिस आदि।
Tags10100 mAh बैटरीदो फ्रंट कैमराटैबलेट ऑनर पैडएक्स10 प्रो मैक्स लॉन्चHonor Pad X10 ProMax tablet launched with100 mAh battery anddual front cameras.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





