प्रौद्योगिकी

Honor गेमिंग टैबलेट: शानदार Snapdragon प्रोसेसर और उच्च रिफ्रेश रेट डिस्प्ले

Tara Tandi
3 Oct 2026 4:59 PM IST
Honor गेमिंग टैबलेट: शानदार Snapdragon प्रोसेसर और उच्च रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
x
नई दिल्ली: Honor टैबलेट मार्केट में नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने नया टैबलेट टीज कर दिया है जिसमें कथित तौर पर 200Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है। अभी तक आपने 165Hz, 185Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के बारे में सुना होगा, लेकिन Honor का अपकमिंग टैबलेट 200Hz के धांसू रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। कहा गया है कि यह कंपनी का गेमिंग टैबलेट होगा जिसमें दमदार परफॉर्में देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कैसा होगा अपकमिंग Honor टैबलेट।
Honor Win टैबलेट को कंपनी अपकमिंग गेमिंग टैबलेट के रूप में टीज कर दिया है। यह टैबलेट snapdragon चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। इसमें OLED पैनल बताया गया है। कहा गया है कि टैबलेट अक्टूबर में ही लॉन्च होने की संभावना है। Win सीरीज का यह टैबलेट गेमिंग फोकस्ड होगा। Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट इसमें बताया जा रहा है। सबसे खास बात इसका OLED डिस्प्ले होगा जो गेमर्स को स्मूदनेस का नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देने वाला होगा।
टैबलेट के टीजर वीडियो में इसका फ्रंट डिजाइन पता चलता है। इसमें राउंड कॉर्नर नजर आ रहे हैं। डिस्प्ले में एक पंच-होल कटआउट भी दिख रहा है। इसमें टैबलेट का फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। इसका सामने का डिजाइन Oppo Pad Mini जैसा बताया जा रहा है। वीडियो (via)में देखा जा सकता है कि कंपनी ने 200Hz का रिफ्रेश रेट टीज किया है। चीन से जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो टैबलेट में 8.4 इंच का OLED डिस्प्ले होगा।
अपकमिंग Honor टैबलेट दो रंगों में आने वाला है जिसमें सिल्वर और ब्लैक शेड्स शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भी टैबलेट को लेकर लीक्स आ चुके हैं। यह 10,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। साथ में कंपनी वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। Honor Win 2 स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी इसे पेश कर सकती है। अब देखना होगा हॉनर का यह नया दांव मार्केट में कैसे हलचल पैदा करता है। टैबलेट में इतने हाई एंड स्पेसिफिकेशंस देकर कंपनी एक नया बेंचमार्क सेट कर सकती है।
Next Story