- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Honor 600 में 9000mAh...
प्रौद्योगिकी
Honor 600 में 9000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 200MP कैमरा!
Tara Tandi
28 Feb 2026 8:10 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Honor जल्द ही Honor 600 सीरीज को मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इससे पहले नम्बर सीरीज में Honor 500 को पेश किया था जो कि कंपनी की पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज साबित हुई थी। अब निगाहें Honor 600 पर हैं। सीरीज को लेकर अहम लीक सामने आया है जो इसकी बैटरी, और कैमरा के बारे में बड़ा खुलासा करता है। Honor 600 सीरीज में 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ विशाल बैटरी आ सकती है। आइए जानते हैं विस्तार से अपडेट।
Honor 600 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके कैमरा, बैटरी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। Honor 600 सीरीज में कंपनी 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा दे सकती है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से Honor 600 स्पेसिफिकेशंस लीक (via) किए गए हैं। फोन में 9000mAh की भारी भरकम बैटरी कैपिसिटी मिलने की बात सामने आई है। फोन में 6.57 इंच का LTPS 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 2.5D कर्व्ड ग्लास मिल सकता है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिलेगा।
Honor 600 फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में अहम खुलासा किया गया है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है। फोन में कंपनी 1/1.4 इंच का सेंसर दे सकती है। साथ में टेलीफोटो लेंस आने की संभावना है। बड़े सेंसर की मदद से डिवाइस लो-लाइट में भी बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी परफॉर्मेंस दे सकेगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर आ सकता है।
इसके अलावा नई सीरीज में कंपनी बिल्ड क्वालिटी भी अपग्रेड कर सकती है। अफवाह है कि फोन में मेटल फ्रेम मिलने वाला है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। साथ ही कंपनी सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी ने हालांकि, अधिकारिक रूप से किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा, या पुष्टि नहीं की है। सीरीज चौथी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना जताई गई है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





