प्रौद्योगिकी

घर बनेगा थिएटर: XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर लॉन्च, मिलेगी 300 इंच बड़ी स्क्रीन

Tara Tandi
20 Nov 2026 1:39 PM IST
घर बनेगा थिएटर: XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर लॉन्च, मिलेगी 300 इंच बड़ी स्क्रीन
x
नई दिल्ली: XElectron ने भारत में अपना नया CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। इसमें Native 4K रिजॉल्यूशन के साथ 300 इंच तक की बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने की सुविधा मिलती है। प्रोजेक्टर में Android 13, 4,000 ANSI Lumens ब्राइटनेस और Dolby Audio सपोर्ट दिया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें फोकस से लेकर स्क्रीन की पोजिशनिंग तक कई काम अपने आप करने वाले फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में घर पर बड़ी स्क्रीन वाला एंटरटेनमेंट सेटअप बनाने की चाह रखने वालों के लिए यह एक नया ऑप्शन है।
XElectron CineLux 4K में LTPS डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह 2160p Native 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी ब्राइटनेस 4,000 ANSI Lumens तक है। इसमें HDR सपोर्ट और 10,000:1 का डायनामिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो भी मिलता है। प्रोजेक्टर की मदद से 300 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है।
इस स्मार्ट प्रोजेक्टर को चलाने के लिए किसी अलग स्ट्रीमिंग डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। यह Android 13 पर काम करता है और इसमें 64-bit A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यूजर्स इसमें सीधे कम्पैटिबल एंटरटेनमेंट ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
प्रोजेक्टर को सेटअप करना भी आसान बनाने की कोशिश की गई है। इसमें Auto Focus, Auto Keystone Correction, Auto Obstacle Avoidance, Auto Tilt Correction और Auto Screen Fit जैसे फीचर्स मिलते हैं। इनकी मदद से प्रोजेक्टर खुद ही फोकस और तस्वीर की पोजिशन को एडजस्ट कर सकता है। इसमें डस्ट-प्रूफ ऑप्टिकल इंजन दिया गया है और कंपनी ने इसकी लैंप लाइफ 50,000 घंटे से ज्यादा बताई है।
ऑडियो के लिए इसमें दो 10W स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनका कुल आउटपुट 20W है। ये Dolby Audio और DTS डिकोडिंग सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.0, दो HDMI पोर्ट, USB, LAN और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। एक HDMI पोर्ट में ARC सपोर्ट भी है। इसके अलावा AirPlay और Miracast के जरिए फोन या टैबलेट की स्क्रीन वायरलेस तरीके से प्रोजेक्टर पर दिखाई जा सकती है।
XElectron CineLux 4K को भारत में ₹49,990 के लॉन्च प्राइस पर पेश किया गया है। इसे Amazon India, Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ एक साल की मैन्युफैक्चरर वारंटी भी दी जा रही है।
Next Story