- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- HMD Vibe 2 5G रेड वाइन...
प्रौद्योगिकी
HMD Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में लॉन्च, सेल में ₹10,499 कीमत
Tara Tandi
3 Oct 2026 4:01 PM IST

x
नई दिल्ली: HMD Vibe 2 5G का नया दिवाली एडिशन कंपनी ने पेश किया है। यह फोन HMD की ओर से मई 2026 में पेश किया गया था। अब फोन का नया वाइन रेड कलर वेरिएंट उतारा गया है जिसे 11 हजार से भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। फोन Flipkart Big Billion Days Sale में उपलब्ध होने जा रहा है। Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत खास मेंबर्स के लिए 8 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि सभी मेंबर्स के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसा है नया बजट फोन HMD Vibe 2 5G और क्या हैं इसके खास फीचर्स।
HMD Vibe 2 5G का नया Wine Red वेरिएंट कंपनी ने टीज किया है। फोन की कीमत 10,499 रुपये बताई गई है जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल होंगे। फोन इसके अलावा तीन और रंगों में आता है जिसमें ब्लू, पर्पल, और पिंक शेड शामिल है। 8 अक्टूबर से यह सेल पर जाने वाला है। चुनिंदा बैंक कार्डों के माध्यम से खरीद पर एक्स्ट्रा छूट पाई जा सकती है
HMD Vibe 2 5G एक बजट फोन है जिसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है। फोन में प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है लेकिन डिजाइन प्रीमियम लगता है। इसमें 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो LCD पैनल से लैस है। यह पैनल HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz की स्मूद स्क्रॉलिंग मिल जाती है। फोन में 4GB रैम से शुरुआत होती है। यह 6GB वेरिएंट में भी आता है। स्टोरेज 128GB तक दी गई है
प्रोसेसिंग के लिए इसमें आठ कोर वाला चिपसेट Unisoc T8200 लगा है जो 6nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन के कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP का AI फीचर्स वाला कैमरा इसमें मिलता है। साथ में सेकंडरी कैमरा भी दिया गया है। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।
इसका हाइलाइट फीचर इसकी बड़ी बैटरी है जो कि 6000mAh की है। साथ में कंपनी ने 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी दी है। फोन में चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिल जाता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है। Bluetooth 5.0 और Wi-Fi 5 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी भी है।
Next Story





