- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB...
प्रौद्योगिकी
HMD Luma लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
Tara Tandi
28 Feb 2026 8:11 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: HMD Luma कंपनी का नया फोन है जो एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। फोन में Unisoc T615 चिपसेट दिया गया है। यह 4GB रैम के साथ आता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। बड़े डिस्प्ले के साथ डिवाइस में 5000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह फोन रोजमर्रा के कामों के लिए उपयुक्त बताया गया है। HMD Luma फोन में 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD पैनल है जिसमें 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
HMD Luma price
HMD Luma की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जहां पर इसके सभी स्पेसिफिकेशंस के डिटेल मौजूद हैं। जल्द ही प्राइसिंग डिटेल्स भी आने की संभावना है।
HMD Luma को एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है।
HMD Luma को एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है।
Photo Credit: HMD
HMD Luma Specifications
HMD Luma फोन में 6.7 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह एक LCD पैनल है जिसमें 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह डिवाइस 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में Unisoc T615 चिपसेट है जो 12nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में 4GB की रैम है, और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में 4G कनेक्टिविटी दी गई है। सोशल मीडिया, कंटेंट स्ट्रीमिंग, डेली टास्क यह बखूबी निभा सकता है।
HMD Luma फोन में कैमरा देखें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में USB-C 2.0 चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





