प्रौद्योगिकी

Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स

Tara Tandi
12 July 2026 5:49 PM IST
Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
x
नई दिल्ली : Hisense ने एक ऐसा फोन लॉन्च किया है जिसकी स्क्रीन इससे अलग हो सकती है। Hisense A10 फोन डिटेच हो सकने वाले डिस्प्ले के साथ आता है। यह पहली बार है जब किसी कंपनी ने ऐसी टेक्नोलॉजी किसी रेगुलर स्मार्टफोन में दी है। फोन के फ्रंट में 6.13 इंच का ई-इंक डिस्प्ले मिलता है। यह पेपर जैसा नजर आता है। ई-इंक डिस्प्ले का इस्तेमाल सबसे ज्यादा उपयोगी ई-बुक पढ़ने, नोट्स बनाने, और एग्जाम आदि के लिए स्टडी करने में माना जाता है। इसका
फायदा
यह होता है कि इसमें आंखों पर जोर नहीं पड़ता है और फोन की पावर की बहुत कम खपत होती है। आइए जानते हैं इस फोन की अन्य खास बातें।
Hisense A10 Price
Hisense A10 की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। इसे चीनी मार्केट में पेश (via) किया गया है। फोन की कीमत 3999 युआन (लगभग 56,500 रुपये) के आसपास हो सकती है, जिसकी अधिकारिक घोषणा कंपनी जल्द ही करने वाली है।
Hisense A10 Specifications
Hisense A10 में कंपनी ने फ्रंट साइड में 6.13 इंच का ई-इंक डिस्प्ले दिया है। यह ई-बुक, नोट्स, और एग्जाम आदि के लिए बहुत उपयोगी बताया गया है। फोन का खास फीचर इसका डिटेचेबल डिस्प्ले है जो रियर साइड में आता है। यह मेग्नेट की मदद से फोन से जुड़ जाता है। यह एक कलर LCD पैनल है। यूजर जब चाहे इसे निकाल कर अलग से देख सकता है।
Hisense का यह फोन अपने आप में काफी अलग है। यह स्क्रीन को पूरी तरह से निकाल कर इस्तेमाल करने की आजादी देता है। इसमें ई-इंक डिस्प्ले फिक्स होने का अपना फायदा है, और कलर डिस्प्ले डिटेच होने का अपना फायदा है। इसलिए यूजर इसे चाहे जैसे इस्तेमाल कर सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो कंपनी ने ऐसा फोन पेश किया है जिससे कि यूजर को किसी एक डिस्प्ले के साथ बंधे रहने की जरूरत नहीं होगी।
Hisense A10 में कंपनी ने 4nm प्रोसेसिंग पर बना ऑक्टाकोर चिपसेट इस्तेमाल किया है। यह फोन Android 16 के साथ आता है। इसमें 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही Wi-Fi 6 की भी कनेक्टिविटी दी गई है। Hisense A10 से पहले कंपनी ने Hisense A9 को लॉन्च किया था। यह फोन 2022 में आया था। इसमें 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो कि ई-इंक डिस्प्ले है। इसमें 300 PPI पिक्सल डेंसिटी है। फोन Snapdragon 662 चिप से लैस होकर आता है। फोन की कीमत 1,799 युआन (लगभग 25,000 रुपये) है।
Next Story